सितम्बर २४, २०१८
बिशप फ्रैंको मुलक्कलपर दुष्कर्मके आरोप लगाने वाली ननकी बहनका आरोप है कि उसे और उसके परिवारको बिशपके परिजनोंकी ओर से प्राणघातक चेतावनी मिल रही हैं । ननकी बहनने केरलके डीजीपी, कोट्टायमके एसपी और कलाडीके सर्किल इंस्पेक्टरको परिवाद देते हुए कहा है कि उसे और उसके कुटुम्बको मारनेकी चेतावनी मिल रही हैं ! साथ ही उन्होंने सुरक्षाकी मांग की है । अपनी परिवादमें पीडिताकी बहनने कहा है कि बिशपके भाईने उनके विरुद्ध फर्जी परिवाद प्रविष्ट करवाई है । वहीं मुलक्कलके एक परिजनने उसके पुत्र और भाईको चेतावनी दी है और एक अन्यने उनकी विरोध करते हुए चित्र लिए और धमकियां दे रहा है !
पुलिसमें प्रविष्ट कराई अपनी परिवादमें पीडिता ननकी बहनने कहा, “जब से बिशप कारावासमें हैं, हमें संकट है । बिशपके एक साथी थॉमस चिट्टुपुरम्बनने मेरे पुत्र और भाईको चेताया है कि यदि बिशप के साथ कुछ होता है तो वह उन्हें समाप्त कर देगा । हमें पता लगा है कि उनके कुछ साथी लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं; इसलिए हमें सुरक्षाकी आवश्यकता है ।”
“जब ऐसे नरपिशाच गिरिजाघरोंमें बैठे हो तब वहां क्या और कैसा धर्मशिक्षण दिया जाता होगा, इसका अनुमान लगाया ही जा सकता है । प्रशासन इन्हें सुरक्षा प्रदान करें, जिससे अन्य भी इनसे प्रेरित होकर इन पापियोंके पापोंको उजागर करें ” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply