सितम्बर २५, २०१८
छत्तीसगढमें कांग्रेस समितिके अध्यक्ष भूपेश बघेलको कथित ‘सेक्स सीडी कांड’में जेल भेज दिया गया है । सोमवारको (२४ सितम्बर) रायपुर स्थित केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरोकी (सीबीआई) विशेष न्यायालयने उन्हें १५ दिवसोंकी न्यायिक हिरासतमें भेजा । अब इस प्रकरणमें आठ अक्टूबरको अगली सुनवाई होगी । आपको बता दें कि इस वर्षके अन्तमें चार राज्योंमें विधानसभा मतदान होने हैं, जिनमें छत्तीसगढ भी सम्मिलित है । ऐसे में बघेलकी गिरफ्तारी कांग्रेसके लिए किसी झटके से कम नहीं है ।
समाचार विभाग ‘एएनआई’के अनुसार, बघेलपर यह कार्यवाही बीजेपी विधायक और राज्य मन्त्री राजेश मूणतकी परिवाद पर हुई । वह भी इस ‘सेक्स सीडी कांड’में कथित रूपसे फंसे हैं । प्रदेश कांग्रेस समितिके अध्यक्षने अभी तक न तो जमानत याचिका दी है और न ही उसके लिए किसी अधिवक्तासे सम्पर्क साधा है । ‘सीबीआई’ने बघेल सहित पांच लोगोंको न्यायालयमें प्रस्तुत होनेके लिए समन भेजा, जिनमें बीजेपी नेता कैलाश मुरारका, भिलाईके व्यापारी विजय, मुम्बईके व्यापारी विजय पंड्या और बघेलके साले व पूर्व पत्रकार विनोद वर्मा सम्मिलित हैं । ‘सीबीआई’ने इसके अतिरिक्त इस प्रकरणमें अधूरा चालान प्रस्तुत किया है, जिस पर न्यायाधीशने सीबीआई अधिकारियोंको खरी-खोटी सुनाई ।
आपको बता दें कि कथित ‘सेक्स सीडी कांड’को लेकर गत वर्ष स्वतन्त्र पत्रकार विनोद वर्माने सबसे पहले दावा किया था कि उनके पास मूणतकी ‘सेक्स सीडी’ है । हालांकि, उन्हें नेताको भयादोहन (ब्लैकमेल) करनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया था । वह बघेलके सामाजिक प्रसार माध्यमोंसे सम्बन्धित कार्य भी सम्भालते थे ।
“ये हैं, हमारे तथाकथित नेता ! सहस्त्रों वर्षोकी पराधीनता, मैकॉले शिक्षण पद्धति, पश्चिमी कुसंस्कार और फ्रायड जैसे तथाकथित ज्ञानियोंके ज्ञानने समाजमें पुरूषत्व, नेतृत्व, संस्कारोंका लोप कर दिया है और अब समय यह है कि वही अधर्मी, कुसंस्कारी एवं दुर्जन हमपर शासन कर रहे हैं, इसीलिए हिन्दू राष्ट्रकी अत्यधिक आवश्यकता है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply