‘अन्ध श्रद्धा निर्मूलन’का हिन्दू विरोधी दुष्कृत्य, शमशानमें दिया प्रीतिभोज व मांस खाया !!


सितम्बर २६, २०१८

आपने जन्मदिवसके प्रीतिभोज आश्रयस्थलों, जलपानगृह आदिमें होती हुई देखी होगी, क्या आपने कभी सुना या देखा है कि किसी व्यक्तिने श्मशान घाटमें दी हो ! ऐसा प्रकरण महाराष्ट्रके औरंगाबादमें सामने आया है । महाराष्ट्र ‘अन्धश्रद्धा निर्मूलन समिति’की (एमएएनएस) संस्थाके पदाधिकारीने पुत्रका जन्मदिवस भोज श्मशानमें आयोजित किया ! परभणी जिलाध्यक्षद्वारा अपने पुत्रके जन्मदिवसके भोजका आयोजन जिन्तुरके श्मशानमें किया । जन्मदिवसकी इस विचित्र भोजमें लोगोंको मांस परोसा गया ! प्रकरण सामने आनेके पश्चात अन्धश्रद्धा निर्मूलन समितिने इस घटनासे स्वयंको भिन्न करते हुए विरोध किया है ।

‘महाराष्ट्र अन्धश्रद्धा निर्मूलन समिति’के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पाटिलने कहा कि, इस आयोजनसे समितिका कोई लेना-देना नहीं है । इस प्रकारका कार्य अति उत्साहमें किया गया है । संगठन अन्धविश्वासके विरुद्ध कार्य करती है । श्मशानमें किया गया इस प्रकारका आयोजन समितिके आदर्शोंके विरुद्ध है । प्रकरण १९ सितम्बरका बताया जा रहा है । परभणीके समिति जिलाध्यक्ष पन्धारीनाथ शिंदेने अपने पुत्रके प्रीतिभोजका आयोजन श्मशान घाटमें किया । इसमें कई लोग सम्मिलित हुए !

‘टीओआई’में छपे समाचारके अनुसार, प्रकरण उस समय सामने आया, जब कुछ पत्रकार इस कार्यक्रममें भाग लेने पहुंचे थे । आयोजनसे पहले लोगोंने पूरे श्मशानमें गो-मूत्रका छिडकाव किया गया । इसके पश्चात मन्त्रोच्चारण कर श्मशानको पवित्र किया गया । पन्धारीनाथने दावा किया है कि उन्होंने श्मशानमें भोजका आयोजन करनेके लिए स्थानीय प्रशासकों और पुलिसकी अनुमति ली थी । यह श्मशानमें मनानेके पीछे उनका उद्देश्य सिर्फ इतना था कि लोगोंको यह बताया जा सके कि श्मशानमें कोई आत्माएं नहीं रहती हैं ।

 

“अन्ध श्रद्धा निर्मूलन समिति, जिनका श्रद्धासे कोई लेना-देना नहीं है, धर्म, शास्त्रसे दूर-दूरतक कोई सरोकार नहीं, वे निर्लज्ज होकर अब लोगोंको आत्मा और शमशानका रहस्य बताएंगे ! इन्हें ईश्वरीय व्यवस्थाके अनुसार दण्ड तो मिलेगा ही, सर्वप्रथम शासन इन विधर्मियोंपर त्वरित कार्यवाही करें और सर्वहिन्दू संगठन इनका पुरजोर विरोध करें !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : वन इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution