सितम्बर २८, २०१८
सबरीमाला निर्णयपर प्रमुख पुजारी कण्डारारू राजीवारूका कहना है कि सबरीमाला देवालयमें सभी आयु वर्गकी महिलाओंके प्रवेशको अनुमति देने वाला उच्चतम न्यायालयका निर्णय ‘निराशजनक’ है; लेकिन देवालय मण्डल इसे स्वीकार करेगा ! त्रावणकोर देवोस्वोम मण्डलके अध्यक्ष ए पद्मकुमारने कहा कि उच्चतम न्यायालयके निर्णयका विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उसके पश्चात आगेकी कार्यवाहीके बारेमें निर्णय लिया जाएगा !
पद्मकुमारने कहा कि मण्डलने न्यायालयको सूचित किया था कि वे वर्तमान नियमको जारी रखना चाहते हैं; लेकिन अब इस निर्णयको लागू करनेके अतिरिक्त उनके पास कोई विकल्प नहीं है ।
उन्होंने कहा कि निर्णत्रका गम्भीरतापूर्वक अध्ययन करेंगे । अयप्पा धर्म सेनाके अध्यक्ष राहुल ईश्वरने कहा कि वे पुनर्विचार याचिका प्रविष्ट करेंगे । ईश्वर सबरीमालाके पुजारी दिवंगत कण्डारारू महेश्वरारूके पोते हैं, महेश्वरारूका इस वर्ष मईमें निधन हो गया था ।
“हिन्दुओं ! एकत्रित होकर इस धर्मविरुद्ध निर्णयका पुरजोर विरोध करें ! धर्मरक्षा आपको स्वयं करनी है, किसीसे अपेक्षा न रखें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply