सितम्बर ३०, २०१८
रोहिंग्याओंसे सम्बन्धित एक ऐसा प्रकरण उजागर आया है, जिसने सबको अचम्भित कर दिया है ! मदुरई, तिरुवनन्तपुरम और पलक्कडके रेलवे विभागीय सुरक्षा आयुक्तोंको एक गोपनीय पत्र भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि भारी संख्यामें रेलयानोंमें भरकर रोहिंग्या केरल पहुंच रहे हैं ! इसके पश्चात केरल राज्यकी पुलिस चौकन्ना हो गई है ।
सूचनाके अनुसार, पत्रमें कहा गया है कि रोहिंग्या अपने कुटुम्बके साथ समूहमें यात्रा कर रहे हैं, जिसके चलते अधिकारी और कर्मचारियोंको चौकन्ना रहनेको कहा गया है । आगे कहा गया है कि यदि वह रेलयानमें मिलते हैं तो उन्हें सम्बन्धित पुलिसको कार्यवाहीके लिए सौंपा जाना चाहिए । इस पत्रपर ‘आरपीएफ’के मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी. सेतु माधवनके हस्ताक्षर हैं ।
यही नहीं, उत्तर पूर्व केरलकी रेलयानोंकी जानकारी भी दी गई है, जिनमें रोहिंग्या यात्रा कर रहे हैं । इनमें हावडा-चेन्नई कोरोमण्डल एक्सप्रेस, हावडा चेन्नई मेल, शालीमार-तिरुवनन्तपुरम एक्सप्रेस और सिलचर-तिरुवनन्तपुरम एक्सप्रेस और डिब्रूगढ-चेन्नई एगमोर सम्मिलित हैं । बता दें कि इनमें अधिकतर मजदूर वर्गके लोग कामकी खोजमें असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहारसे दक्षिणी राज्योंकी ओर भारी संख्यामें रुख कर रहे हैं । अभी तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है । इस बातका भय है कि यदि रोहिंग्या केरलमें प्रवासी जनसंख्यामें सम्मिलित हो जाते हैं तो फिर उनका संज्ञान करना कठिन हो जाएगा ।
“यह समाचार अत्यधिक चिन्ताजनक है । रोहिंग्या आतंकियोंके इसप्रकार देशमें घुसने व खुलेरूपमें घूमना, यह रक्षा विभाग व शासनपर प्रश्नचिह्न लगाता है और यदि ऐसा ही होने दिया गया तो वह दिन दूर नहीं, जड ये आतंकी भारतमें आतंक फैला त्राहिमाम् मचा देंगेंं; अतः शासन इनपर त्वरित प्रतिबन्ध लगा, देशसे बाहर करें ‘”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply