अक्तूबर २, २०१८
मध्य प्रदेशके इन्दौरमें स्थित एक मदरसेमें १० वर्षीय लडकीके यौन शोषणके आरोपमें मंगलवारको एक अधेड मौलानाको बन्दी बनाया है । जिलेमें गत सात दिवसोंके मध्य यह ऐसा चौथा प्रकरण है, जिसमें अल्प आयुकी लडकी लैंगिक अपराधसे पीडित होनेके पश्चात पुलिसके पास पहुंची है । खजराना पुलिस थानेके एक अधिकारीने बताया कि पीडित लडकीके परिजनोंकी परिवादपर रोशन नगर क्षेत्रके एक मदरसेके मौलाना अब्दुल रऊफको (५२) बन्दी बनाया गया । उन्होंने बताया कि रविवारको रऊफने लडकीको मदरसेके एक कोनेमें ले जाकर उससे कथित रूपसे लज्जाजनक कृत्य किया ! लडकीने यह बात अपने माता-पिताको बताई ।
अधिकारीने बताया कि पीडित लडकी अपने परिजनोंके साथ जब खजराना थाने पहुंची, तो पुलिसने उन्हें कुछ समय वहीं रुकनेको कहा । इस मध्य, पुलिस रऊफको पकडकर थाने ले आई । पुलिसने मौलानाके सामने ही लडकीसे बात की, तो उसने अपने अध्यापकके दुष्कृत्य बताए । उन्होंने बताया कि आरोपीके विरुद्घ भारतीय दण्ड विधानकी धारा ३५४ और लैंगिक अपराधोंसे बालकोंका संरक्षण अधिनियमके (पॉक्सो एक्ट) अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया है । विस्तृत जांच जारी है । इन्दौरमें २७ सितम्बरसे लेकर अब तक १० वर्ष तककी बच्चियोंके यौन शोषण और उनसे दुष्कर्मके चार प्रकरण सामने आ चुके हैं ।
“जब मदरसेमें यहीं सब होता है तो माता-पिता अनजान बने क्यों अपनी बेटियोंको इनके पास भेजते है । मुख्य धाराके विद्यालयमें क्यों नहीं ? प्रशासन त्वरित ऐसे मदरसोंको बन्द करें व शेषकी जांच करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply