अक्तूबर २, २०१८
महात्मा गांधीकी १५०वीं जयंतीपर मंगलवारको (दो अक्टूबर) संयुक्त प्रगतिशील संगठनकी (यूपीए) अध्यक्षा सोनिया गांधी, पुत्र और कांग्रेसके अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह सहित उनके दलके कई बडे नेता महाराष्ट्रके वर्धा स्थित गांधी आश्रम बापू कुटि (सेवाग्राम) पहुंचे । सोनिया और राहुलने दोपहरमें वहांपर भोजन किया और उसके पश्चात अपने झूठे पात्र स्वयं स्वच्छ किए !
कांग्रेसके इन बडे नेताओंको सबके सामने झूठे पात्र धोते देख कई लोग अचम्भित रह गए ! उस समय लोगोंने सोनिया-राहुलका वीडियो ‘रिकॉर्ड’ कर लिया । वीडियोमें सोनिया और राहुल भी किसी सामान्य व्यक्तिकी भांति पात्र लेकर धोने वाले स्थानपर पंक्तिमें खडे होकर उसे स्वच्छ कर रहे थे ।
गौरतलब है कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्षसे पूर्व उनकी दादी इन्दिरा गांधी, पिता राजीव गांधी, मां सोनिया और चाची मेनका गांधी भी सेवाग्राम आश्रम आ चुके हैं । पूर्वमें उन सभीने यहां बेलके पौधे लगाए थे ।
“‘डूबतेको तिनकेका सहारा’, यह कहावत उचित ही है । ऐसी सहृदयता, दयालुता यदि कांग्रेसने वास्तवमें अंशमात्र भी राजनीतिमें देशवासियोंके प्रति दिखाई होती तो आज यह दशा न होती !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply