अक्तूबर ३, २०१८
राजस्थानके भरतपुरमें मंगलवार रात्रिमें गौ तस्करों और पुलिसके मध्य गोलीबारी हुई ! इसमें तीन गौ तस्कर भागनेमें सफल हुए ! पुलिसने एक ट्रकमें भरी हुई चार गायोंको मुक्त करा लिया है । पुलिसने गौ तस्करोंके लिए अन्वेषण अभियान चलाया हुआ है ।
जानकारीके अनुसार, मंगलवारकी रात भरतपुरमें एक अवरोधटर (नाकेपर) परीक्षणके मध्य पुलिसने जांचके लिए एक ट्रकको रुकनेका संकेत किया । तभी ट्रकमें सवार लोगोंने पुलिसपर गोलीबारी कर दी और ट्रकको तेज गतिमें भगा कर ले गए ! बचावमें पुलिसने भी गोली चलाईं । पुलिसने पीछा करके एक स्थानपर ट्रकको रोक लिया, लेकिन उसमें सवार गौ तस्कर भागनेमें सफल रहे । पुलिसने इस ट्रकसे चार गायोंको मुक्त कराया है । ट्रकमें इतना अल्प (कम) स्थान था कि गाय एक-दूसरेके ऊपर लदी हुई थीं और इनकी स्थिति बहुत ही दयनीय थी । पुलिस गोतस्करोंकी खोजमें आसपासके क्षेत्रोंमें छापेमारी कर रही है । पुलिसने बताया कि गौ तस्करोंकी संख्या तीन थी ।
इस घटनासे पूर्व जुलाईके माहमें भी पुलिस और गौ तस्करोंके मध्य गोलीबारी हुई थी । बदमाशोंद्वारा आरम्भकी गई गोलीबारीके पश्चात पुलिसने बदमाशोंका पीछा किया उन्हें चारों ओरसे घेर लिया । पुलिसद्वारा घिरा देख बदमाश ट्रकसे उतर कर खेतोंमें भागने लगे, लेकिन पुलिसने उन्हें बन्दी बना लिया ।
“इन धर्मद्रोहियोंका दुस्साहस देखें कि कैसे इन्हें पुलिसका भी भय नहीं रहा है ! और यह प्रशासनकी निष्क्रियता, हिन्दुओंमें ‘अहिंसा परमो धर्मः’के मुखौटे, धर्माभिमानका न होना व स्वार्थी वृत्तिके कारण हुआ है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply