दहेजकी मांग नहीं हुई पूरी, तो सऊदीसे चलभाषपर (फोनपर) दिया ‘तीन तलाक’ !


अक्तूबर ४, २०१८

उत्तरप्रदेशमें भारत नेपाल सीमासे लगे बहराइच प्रान्तके (जिलेके) थाना रुपईडीहा क्षेत्रके नई बस्ती मोहल्लेकी तीन तलाक पीडिताने पति, सास तथा ननदके विरुद्घ प्रकरण प्रविष्ट किया है । पुलिसका कहना है इसकी जांच की जा रही है और जांचके पश्चात आरोपियोंके विरुद्घ कडी कार्यवाही होगी !

पीडिताने बताया कि लगभग आठ माह पूर्व ही उसका विवाह रुपईडीहा क्षेत्रके नई बस्ती मोहल्ला निवासी चांद बाबूसे हुए विवाहके कुछ माह पश्चात ही वह सऊदी चला गया था ! पीडिताका आरोप है कि उसके जाते ही उसकी सास और ननद उससे ५० सहस्त्र रुपये और दहेजमें मोटर साइकिलकी मांग की ! जब उसने इसका विरोध किया, तो उसकी सासने उसको बुरी तरह मारना पीटना आरम्भ कर दिया ! इसकी जानकारी जब पीडिताकी मांको हुई तो पुत्रीकी ससुराल पहुंचीं और अपनी पुत्रीको अपने साथ घर ले आई ।

आरोप है कि घरसे जानेके कुछ दिवसोंके पश्चात ही पीडिताके पति चांद बाबूने उसे फोन किया और ‘तीन तलाक’ दे दिया ! पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंहने गुरुवारको (४ अक्टूबर) बताया कि रूपईडीहा क्षेत्रकी रहने वाली एक महिलाने इस सम्बन्धमें थानेमें परिवाद प्रविष्ट कराई है ।

सभाराज सिंहने बताया कि बुधवार शाम आरोपी पति, सास तथा ननद के विरुद्घ ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अध्यादेश (धारा ३१४)’, दहेज अधिनियम (धारा तीन एवं चार) तथा मारपीट और जान से मारनेकी चेतावनी देनेके आरोपमें प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।

“ इसी प्रकार चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुसलमानों युवकोंको कोई अपनी पुत्री ही नहीं देगा ! ” सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution