अक्तूबर ४, २०१८
पाकिस्तानने पुंछ जिलेके आटे क्षेत्रमें पुनः सीमारेखाका उल्लंघन किया है ! इसपर भारतीय सेनाने चीता, सासुर और नोएल पोस्टसे प्रत्युत्तर देते हुए गोलीबारी की । सूचनाके अनुसार दोनों ओरसे छोटे शस्त्रोंका (हथियारोंका) प्रयोग किया गया ।
बता दें कि जम्मू-कश्मीरमें इस वर्ष जुलाई माहतक पाकिस्तानने १४३५ बार सीमारेखाका उल्लंघन किया ! सीमा और एलओसीपर हुई इन घटनाओंमें कुल ५२ लोगोंकी मृत्यु हुई है, जबकि २३२ चोटिल हुए हैं । यह जानकारी एक ‘आरटीआई’के उत्तरमें केन्द्रीय गृह मन्त्रालयकी ओर से दी गई है ।
“पाकिस्तान अपनी भीरू प्रवृत्तिसे कभी पीछे नहीं हटेगा, वस्तुतः दिया बुझनेसे पूर्व फडफडाता ही है” –सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply