अक्तूबर ५, २०१८
‘इण्डिया टुडे कॉन्क्लेव’के अहम सत्रमें बांग्लादेशकी प्रधानमन्त्री शेख हसीनाके विशेष सलाहकार गौहर रिजवी उपस्थित थे । इस मध्य एक प्रश्नके उत्तरमें रिजवीने कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशियोंकी भी दीदी हैं । कार्यक्रमके समय बांग्लादेशके विकासकी तुलना पाकिस्तानसे किए जानेपर रिजवीने मध्यमें रोकते हुए एक प्रकरण सुनाया । उन्होंने कहा, “पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानने अपने पहले संयुक्त वार्तामें (प्रेस कॉन्फ्रेंसमें) कहा था कि हमें पांच वर्ष मिलें तो हम पाकिस्तानको स्वीडन बना देंगे । तभी एक पत्रकारने इमरानसे कहा कि हम आपको १० वर्ष देते हैं, आप पाकिस्तानको बांग्लादेश जैसा बनाकर दिखाएं ।”
रोहिंग्या प्रकरणपर गौहरने कहा कि बांग्लादेशमें इसे भारतका आन्तरिक प्रकरण माना जाता है । वहीं, इस प्रकरणको मीडियामें उस प्रकार नहीं उठाया जाता, जैसा भारतमें हो रहा है । गौहर रिजवीने कहा कि उनसे बांग्लादेश सरकारने कभी रोहिंग्या प्रकरणपर कोई परामर्श नहीं लिया है । यद्यपि गौहरने दावा किया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी बांग्लादेशमें बहुत प्रसिद्ध हैं ।
क्या ढाकाका हॉटलाइन कोलकातासे जुडा है, इसके उत्तरमें रिजवीने कहा कि ममता बनर्जीके साथ हमारे बहुत निकट सम्बन्धी हैं । वो बांग्लादेशमें काफी लोकप्रिय हैं । वो बांग्लादेशियोंकी भी दीदी हैं ।
गौहरने कहा कि उन्हें अवैध बांग्लादेशी नागरिकोंकी संख्याका कोई अनुमान नहीं है । यद्यपि गौहरने कहा कि यदि यह सुनिश्चित कर लिया जाता है कि कोई भी बांग्लादेशी नागरिक भारतमें है तो उसे वापस लिया जाएगा ।
“तथाकथित उदारीकरणकी नीति उद्योगमें ही नहीं, देशद्रोहियोंमें भी फैली है, जिसका मुखौटा पहन वे राष्ट्रकी जडोंको दुर्बल कर रहे हैं” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply