अक्तूबर ६, २०१८
गृहमन्त्री राजनाथ सिंहने शुक्रवारको कहा, कट्टरपन्थ हमारे देशमें नहीं बढा, इसके लिए मैं अपने देशके मुसलमानोंको बधाई देना चाहता हूं । उन्होंने इस देशमें कट्टरपन्थको नहीं बढने दिया । ‘एचटी लीडरशिप समिट’में गृह मन्त्रीने कहा कि देशके मुसलमान कभी बहकावेमें नहीं आए । उन्होंने कहा कि आतंकवादको कभी जाति और धर्मसे जोडकर नहीं देखना चाहिए । आज विश्वके इस्लामी देश भी आतंकवादकी निंदा कर रहे हैं । इस्लामी देश भी पाकिस्तानपर दबाव बना रहे हैं । गृहमन्त्रीने कहा, हमने सदैव पाकिस्तानके साथ अच्छे सम्बन्ध बनानेका प्रयास किया है; लेकिन पाकिस्तान अपना ढंग नहीं बदल रहा है । वह जम्मू-कश्मीरमें आतंकवाद प्रायोजित करना जारी रखे हुए है; इसलिए वह विश्वमें अलग-थलग पड गया है ।
जम्मू-कश्मीरमें असन्तोषके लिए पाकिस्तानको दोषी बताते हुए राजनाथने दावा किया कि इस माह होने वाले पंचायत और शहरी स्थानीय निकायके मतदानमें राज्यके ९०% लोग भाग लेंगे । उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीरमें १९९५ में ६००० आतंकी घटनाएं हुई और २०१७ में घट कर ३६० रह गए ।
राजनाथने कहा कि भाजपा और पीडीपीके मध्य गठबन्धन टूटनेके बारेमें कहा कि पिछले राज्य विधानसभा चुनावके जनादेशका सम्मान करते हुए दोनों दलोंने हाथ मिलाया, लेकिन प्रयोग सफल नहीं हुआ ।
“प्रतिदिन हिन्दू युवतियोंके साथ दुष्कर्म, बंगाल और केरलमें हिन्दुओंका नरसंहार हो रहा है । अपने ही देशमें हिन्दू अनेक राज्योंमें अल्पसंख्यक हो चूका है और गृहमन्त्रीजी हैं कि आंखे मूंदकर अपना ही राग आलाप रहे हैं” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply