अक्तूबर ८, २०१८
पंजाब पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिसके विशेष अभियान समूहने एक अभियानमें बुधवारको तीन छात्रोंको बन्दी बनाकर जालन्धरमें कश्मीरी आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिन्दका भांडाफोड किया है । पंजाबके पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोडाने यहां एक वक्तव्यमें बताया कि जालन्धरके बाहरी भाग शाहपुरमें स्थित ‘सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग मैंनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी’के छात्रवाससे छात्रोंको पकडा गया है ।
संयुक्त दलने बुधवारको छात्रावासपर छापा मारा था । उन्होंने ‘बीटेक’के (सिविल) द्वितीय छमाहीके (सेमेस्टरके) छात्र जाहिद गुलजारके कक्षसे एक असॉल्ट राइफल सहित दो शस्त्र और विस्फोटक मिले हैं ! गुलजार जम्मू कश्मीरमें श्रीनगरके अवन्तीपुराके राजपुराका रहने वाला है ।
गुलजारको मोहम्मद इदरिस शाह और युसूफ रफीक भटके साथ बन्दी बनाया गया है । शाह पुलवामाका रहने वाला है, जबकि रफीक पुलवामाके नूरपुराका निवासी है । डीजीपीने कहा कि ये विभिन्न जानकारियोंके आधारपर बन्दी बनाए गए हैं । इस प्रकारकी सूचनाएं थीं कि कुछ आतंकी संगठनों या व्यक्तियोंकी जम्मू कश्मीर और पंजाबमें उपस्थिति है और वे गतिविधियां कर रहे हैं ।
इस सम्बन्धमें जालन्धरके सदर थानेमें प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । अरोडाने कहा कि प्रकरणकी जांच की जा रही है और पंजाब पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिसके साथ कार्य कर रही है, ताकि पंजाब और जम्मू कश्मीरमें इन संगठनों/व्यक्तियोंके षडयन्त्र और जालका भाडांफोड किया जा सके ।
डीजीपीने कहा कि अंसार गजवात-उल-हिन्दसे सम्बन्धित आतंकीका भांडाफोड और जालन्धरमें शस्त्रोंका मिलना उस षडयन्त्रका भाग है, जिसमें पाकिस्तानकी आईएसआई भारतकी पश्चिमी सीमापर आतंकवादका प्रसार करना चाहती है ।
“कश्मीरके युवा, जिन्हें भारत सरकार निशुल्क सबकुछ प्रदान कर रही है, और उसका दुरुपयोग कर वे आतंकी बन रहे हैं, इससे ही समझ आता है कि ये राष्ट्रद्रोही किसी योग्य नहीं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply