अक्तूबर ९, २०१८
‘हॉलीवुड’के प्रसिद्ध अभिनेता विल व्हील स्मिथने मंगलवार शाम गंगा आरतीमें भाग लिया और मां गंगाकी पूजा-अर्चना की । पूजाके पश्चात वह जौलीग्राण्ट विमानतलक लिए (एयरपोर्टके) रवाना हो गए । इन दिनों विल स्मिथ विश्व भ्रमणपर भिन्न-भिन्न देशोंकी सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैलीको देखने निकलें है । अपने जीवनके ५० वर्ष पुरे कर चुके, विल स्मिथ भारतीय आध्यात्मिक जीवन दर्शनको समझनेके लिए सोमवारको हरिद्वार पहुंचे थे । उनके कार्यक्रमको गोपनीय रखा गया था । विल स्मिथ सोमवार रात सिडकुलके विश्रामगृह ‘रेडीसन ब्लू’में ठहरे हुए थे । विल स्मिथने बताया वह अपने जीवनके अधूरे सपनों या इच्छाओंको पूरा करने निकले हैं । इसी कडीमें वे भारत भी आए हैं । वहीं भारतके आध्यात्मिक जीवन दर्शनको जाननेकी जिज्ञासा उन्हें हरिद्वार लेकर आई । यहां उन्होंने ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरीसे भेंट की और हरिद्वार और गंगाके विषयपर चर्चा की । इसके पश्चात उनके गंगा आरतीमें सम्मिलित होनेकी इच्छापर मंगलवार संध्याकालीन गंगा आरती दर्शन भी कराए । युवा तीर्थ पुरोहित उज्जवल पण्डितने बताया कि पूजा पाठ, रुद्राभिषेक से लेकर मां गंगा आरतीमें उनकी आस्था उनके उत्साहको दर्शा रही थी । उन्होंने प्रत्येक विषयको बहुत ही तन्मयता से सुना । इस अवसरपर सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, चिन्मय पण्डित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, आशुतोष शर्मा आदि शामिल रहे जन्मपत्री में निकला शनि दोषविल स्मिथ ने ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई, जिसके पश्चात हरिहर आश्रम कनखलमें महामृत्यंजय भगवानका रुद्राभिषेक किया । भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटीके अध्यक्ष प्रतीक मिश्रपुरीने बताया कि अभिनेताने जन्मपत्री भी बनवाई, जिसमें शनि आदि कुछ ग्रह दोष थे, जिनका उपाय कराया और भगवान महामृत्यंजय भगवानका रुद्राभिषेक भी कराया । उज्ज्वल पण्डितने बताया कि ऐसे विश्व स्तरीय अभिनेताका हरिद्वार, आध्यात्म और मां गंगाको चित्रण करनेसे निश्चित रूपसे पर्यटन और तीर्थाटनको विश्व स्तरीय लाभ भी मिलेगा ।
“एक विश्वप्रसिद्ध अभिनेताने संस्कृतिको जाननेकी इच्छासे वह सब किया, जो उसे बताया गया, उसपर बिना प्रश्न किए, क्योंकि उसे उसका विषय ज्ञान नहीं है, जबकि भारतके पश्चिम प्रभावित तथाकथित बुद्धिजीव अपने अधिकार क्षेत्रसे बाहर विषयोंको ढोंग कहकर छोड देते है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply