अक्तूबर ११,२०१८
हरिद्वारमें गंगाकी रक्षाके लिए अनशनपर बैठे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानन्दकी गुरुवारको ऋषिकेशके एम्स अस्पतालमें मृत्यु हो गई है ! अनशनके १११वें दिवस बुधवारको प्रशासनने स्वामी सानन्दको अनशन स्थलसे उठाकर चिकित्सालयमें भर्ती करवाया था ।
सूचनाके अनुसार, धर्मनगरी हरिद्वारके मातृ सदनमें गत ११० दिवसोंसे स्वामी सानन्द गंगाकी रक्षाके लिए अनशनपर बैठे थे । स्वामीने बुधवार प्रातःसे जलका भी त्याग कर दिया था । इसके पश्चात एसडीएमके नेतृत्वमें प्रशासनने अनशनके १११वें दिवस बुधवारको स्वामी सानन्दको उठाकर ऋषिकेशके एम्स चिकित्सालयमें भर्ती करवाया गया था, जहांपर गुरुवारको हृदय गति रुकनेसे उनकी मृत्यु हो गई ।
स्वामी सानंदने गंगाकी रक्षाके लिए विधान बनाए जानेकी मांग की थी । स्वामीका कहना था कि वह गंगाकी रक्षाके लिए केन्द्रद्वारा कडे विधान (कानून) बनानेको लेकर प्रधानमन्त्री सहित मन्त्रियों और मुख्यमन्त्रियोंको कई बार पत्र लिख चुके हैं । कोई आश्वासन नहीं मिलनेसे निराश होकर उन्होंने अपने प्राणोंकी आहुति देनेके संकल्पके साथ अब जल भी त्यागनेका निर्णय किया । स्वामीने कहा था कि वह गंगामें बडे बांधोंके निर्माणका विरोध कर रहे हैं । गंगामें बनने वाली बांध परियोजनाओंको तत्काल रद्द किया जाना चाहिए । केन्द्र सरकारको गंगामें फैल रहे प्रदूषण और अवैध खननको रोकनेके लिए कडे कानून बनाने चाहिए ।
“नेहरूसे लेकर वर्तमान सत्ताधारियों तक, कांग्रेससे लेकर अन्य दलों तक, क्या कभी सन्तों और हिन्दुओंके हितैषी हुए हैं ? मर्यादा भंग कर चूकी इस पूतना रूपी राजनीतिका उद्देश्य केवल गो, गंगा व गीताको नष्ट करना है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply