मूर्ति स्थापित करनेसे रोका तो दलित परिवारोंने दी धर्म परिवर्तनकी चेतावनी !


अक्तूबर ११, २०१८

मेरठके एक देवालयमें (मन्दिरमें) प्रतिमा (मूर्ति) रखनेसे मना करनेपर दलित परिवारोंने धर्म परिवर्तनकी चेतावनी दी है ! प्रकरण इंचौली थानाक्षेत्रके मसूरी गांवका है । गांवके लगभग ५० दलित परिवारोंने इस्लाम धर्म स्वीकार करनेकी चेतावनी दी है । इसके पश्चात जिला प्रशासनमें हडकम्प मचा हुआ है । लोगोंका आरोप है कि गांवके कुछ लोग हैं, जो देवालयमें काली मांकी प्रतिमा नहीं रखने दे रहे हैं, जिसके कारण दलित परिवार नाराज हैं । इस मांगको लेकर ग्रामीण जिलाधिकारीके आवासपर भी पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारीको पूरा प्रकरण बताया । ग्रामीणोंने चेतावनी दी है कि यदि प्रतिमा देवालयमें नहीं लगाई गई, तो वो धर्मपरिवर्तन कर लेंगे ! जिलाधिकारीने प्रकरणकी जांच एसपी देहातको सौंप दी है ।
मूर्ति स्थापित न करने देनेका विरोध करने वाले राजकुमारने एएनआईसे कहा कि हम हिन्दू हैं । यदि हम मां कालीकी प्रतिमाको देवालयमें स्थापित नहीं कर सकते तो हम कहां जाएं ? इससे तो अच्छा यही है कि धर्म परिवर्तन कर लें ! क्रोधित लोगोंका आरोप है कि हिन्दू होनेके पश्चात भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है । तो क्यों न वो धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम ही बन जाएं !

एडीएम रामचन्द्रने बताया कि विरोध करने वालोंका कहना है कि वे एक देवालयमें मां कालीकी प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे; लेकिन कुछ स्थानीय लोगोंने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करनेसे रोक दिया । प्रकरणकी जांच होगी । उनके धर्म परिवर्तनकी मांगके बारेमें अभी ज्ञात नहीं है ।

वहीं, एसपी देहातका कहना है कि ऐसा कोई प्रकरण नहीं है । उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण देवालयके भीतर एक प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, जिसके लिए देवालयकी समितिने मना कर दिया, इसलिए अब वो इस प्रकरणपर दूसरे पक्षसे भी बात करेंगे । दोनों पक्षोंके साथ बात करके समस्याका हल निकाला जाएगा ।

 

“हिन्दुओंकी बुद्धिभ्रष्टताकी अति इतनी हो चूकी है कि कोई तो मां कालीकी प्रतिमा ही नहीं लगने दे रहा और कोई प्रतिमा न लगनेपर, अपने पूर्वज, जिन्होंने धर्म हेतु प्राण त्याग किए, उनकी कीर्ति धूमिल कर मुसलमान बननेको सज्ज है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution