भाजपाके मन्त्री बोले, हम यहां समाजसेवा नहीं, राजनीति करनेके लिए हैं !


अक्तूबर १२, २०१८

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीकी शासनमें कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमन्त्री और भारतीय जनता पार्टीके (बीजेपी) सांसद अनन्त कुमार हेगडेने कहा है कि वह और उनका दल समाजमें सेवा करनेके उद्देश्यसे नहीं आए हैं, बल्कि वे यहां राजनीति करनेके लिए हैं । यह बात उन्होंने गुरुवारको (११ अक्टूबर) कर्नाटकके करवार जनपदमें हुई जनसभामें कही ।

मन्त्रीने आगे लोगोंको बताया, “आपने हमारे दलको मतदान किया और आपका चुना हुआ दल सत्तामें आया, यह आपका अधिकार है । कुछ लोग कहते हैं कि हम राजनीति करते हैं; लेकिन हम यहां केवल राजनीतिके लिए ही हैं । यदि ऐसा नहीं होता, तो हम राजनीतिमें किसलिए होते ? राजनीति ही इसके पीछे का कारण है । मैं सांसद बना । हम राजनीतिके अतिरिक्त कुछ और नहीं कर सकते । वही हमारे बसमें है । हम यहां समाज सेवा करनेके लिए थोडी न हैं ! हम यहां राजनीति करनेके लिए हैं, वही करते हैं । पत्रकार इस बातका जो अर्थ निकालना चाहें, वे निकाल सकते हैं ।”


“यह सब अनर्गल बातें सुन राजनीतिमें राजाओंके समय दरबारमें आध्यात्मविद व ज्ञानियोंका इतना महत्वपूर्ण स्थान क्यों होता था, यह बोध होता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution