अक्तूबर १६, २०१८
उच्चतम न्यायालयके पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजूने इलाहाबादका नाम परिवर्तित कर ‘प्रयागराज’ करनेके सम्बन्धमें टिप्पणी की है । न्यायाधीश काटजूने ‘फेसबुक’पर लेख लिखकर योगी आदित्यनाथको परामर्श दियाक्षहै कि वह कुछ अन्य नगरोंके नाम भी परिवर्तन कर दें । उन्होंने अपनी सूचिमें उन नगरोंके वर्तमान नामोंके स्थानपर वैकल्पिक नाम भी सुझाए हैं ।
पूर्व न्यायाधीश काटजूने ‘फेसबुक’पर अपने लेखमें लिखा, “प्रयागके रूपमें इलाहाबादका पुनर्नामकरण करनेके लिए बधाई; लेकिन निश्चित रूपसे यह पर्याप्त नहीं है । मेरा सुझाव है कि इन बाबरकी औलादोंके नामको समाप्त करनेके लिए उत्तरप्रदेशके नगरोंके आगेके नाम परिवर्तन किए जाएं । इस प्रकारकी दयालुताके लिए याचकके लिए प्रार्थना है ।”
काटजूका सुझाव है कि अलीगढको अश्वत्थामा नगर, आगराको अगस्तय नगर, गाजीपुरको गणेशपुर, शाहजहांपुरको सुग्रीवपुर, मुजफ्फरनगरको मुरलीमनोहरनगर, आजमगढको अलकनंदापुर, हमीरपुरको हस्तिनापुर, लखनऊको लक्ष्मणपुर, बुलंदशहरको बजरंगबलीपुर, फैजाबादको नरेन्द्र मोदी पुर, फतेहपुरको अमितशाहनगर, गाजियाबादको गजेन्द्र नगर, फिरोजाबादको द्रोणाचार्य नगर, फर्रूखाबादको अंगदपुर, गाजियाबादको घटोत्कचनगर, सुल्तानपुरको सरस्वतीनगर, मुरादाबादको मनकीबात नगर, मिर्जापुरको मीराबाई नगर कर दिया जाए !
“यद्यपि, काटजूने यह बात व्यंग्यात्मक रूपसे कही हो, तथापि हम इसका सहृदय समर्धन करते हैं; क्योंकि इसे लोगोंको ज्ञात होगा कि कैसे क्रूर बाबर वंशज इस राष्ट्रपर आज भी छाप बनाए हुए है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply