सबरीमालामें महिलाओंके प्रवेशका विरोध तीव्र, महिलाने आत्महत्याका प्रयास किया !


अक्तूबर १४, २०१८

केरलके प्रसिद्ध सबरीमाला मन्दिरमें महिलाओंके प्रवेशसे पूर्व न्यायालयके आदेशका विरोध भी तेज हो गया है । बुधवारसे न्यायालयके आदेशके अनुसार देवालयमें प्रत्येक आयुकी महिलाओंका प्रवेश आरम्भ हो जाएगा । इस मध्य राजधानी तिरुअनंतपुरममें निर्णयके विरुद्घ जारी प्रदर्शनमें एक महिलाने स्वयंको पेडसे लटकाकर आत्महत्याका प्रयास भी किया, यद्यपि वहां उपस्थित लोगोंने पुलिसकी सहायतासे महिलाको सुरक्षित बचा लिया है ।
न्यायालयके आदेशका पालन करानेके लिए केरल सरकारने कमर कस ली है और सुरक्षाकी कडी व्यवस्था की गई हैं । इस मध्य महिलाओंके प्रवेशसे पूर्व इसके विरोधको लेकर सियासत आरम्भ हो गई है । बीजेपी सहित कई राजनीतिक दल और धार्मिक संगठनोंने केरल शासनके विरुद्घ मोर्चा खोल दिया है । सबरीमाला मन्दिरका द्वार बुधवारको ५ दिवसकी मासिक पूजाके लिए खुलने वाले हैं । इस अवसरपर महिला संगठनोंने देवालयमें प्रवेशकी योजना बनाई है ।

केरलके मुख्यमन्त्री पिनारई विजयनने मंगलवारको स्पष्ट कर दिया कि सबरीमाला देवालय प्रकरणपर किसीको कानून अपने हाथमें लेनेकी आज्ञा नहीं दी जाएगी ! सरकार श्रद्धालुओंको देवालयमें प्रवेश करनेके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करेगी । सबरीमाला मंदिरमें महिलाओंके प्रवेशको चुनौती देनेके लिए शासन न्यायालयमें कोई समीक्षा याचिका नहीं प्रविष्ट करेगी । विजयनने कहा कि उनका शासन न्यायालयको बता चुकी है कि उसके आदेशका प्रत्येक परिस्थितिमें पालन किया जाएगा ।

त्राणवकोर देवसोम मण्डलने तांत्री (प्रमुख पुरोहित) परिवार, पंडलाम राजपरिवार और अयप्पा सेवा संघम सहित भिन्न-भिन्न संगठनोंकी मंगलवारको बैठक की । १७ नवम्बरसे आरम्भ हो रही विशेष पूजाकी तैयारीके लिए बुलाई गई इस बैठकमें उच्चतम न्यायालयके निर्णयपर भी चर्चा होनेका भी अनुमान है । गत सोमवारको मुख्यमंत्री पिनारई विजयनने देवालयके पुजारी परिवारको (पण्डालम) बैठकके लिए बुलाया था ताकि मध्यका कोई मार्ग निकल सके; लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है । सबरीमाला मन्दिरकी लडाई महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाईने लडी है । न्यायालयके निर्णयके पश्चात उन्होंने घोषणा की है कि वे शीघ्र देवालयमें प्रवेश करेंगी ।

 

“सहस्त्रों वर्षोंकी मानसिक दासता, अर्मण्यताने हिन्दुओंकी यह स्थिति कर दी है कि उन्हें देवालयों तकके लिए लडना पड रहा है और नारियोंके लिए लडने वाली तथाकथित समाजसेवी महिलाएं स्मरण रखें कि वे ईश्वरके नियमोंसे छेडछाड कर वे केवल पापकर्म ही अर्जित कर रही हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution