भाजपा नेताका हिन्दू विरोधी कृत्य, ‘फेसबुक’पर मुख्यमन्त्री राजेको दुर्गा, कांग्रेस विधायकको दिखाया राक्षस !!


अक्तूबर १८, २०१८

राजस्थान विधानसभा चुनावोंके लिए अब सामाजी प्रसार माध्यमोंद्वारा (सोशल मीडिया) एकप्रकारका युद्ध आरम्भ हो गया है, जिसमें विजयके लिए प्रत्याशी मर्यादाओंकी सीमाएं भी लांघ रहे हैं । धौलपुरमें बीजेपी नेता बाचाराम बघेलने सामाजिक प्रसार माध्यमपर लेख लिखकर मुख्यमन्त्री वसुंधरा राजेको मां दुर्गाका अवतार बताया है; लेकिन इस पोस्टमें वसुंधराको कांग्रेस विधायकका वध करते हुए दिखाया गया है, जिसमें लिखा है, ‘शत्रु नाश कीजै महारानी’ ! माता दुर्गाके चित्रको एडिट करके मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेको दुर्गा स्वरूप और प्रद्युम्न सिंहको असुरके रूपमें दर्शाया गया है ।


‘फेसबुक’पर डाले गए लेखमें दिख रहे चित्रमें शेरपर सवार दुर्गा स्वरूप मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेके दस हाथ दिखाए गए हैं । हाथोंमें भाला, त्रिशूल और गदा आदि शस्त्र हैं ! वह असुरके रूपमें दिखाए गए प्रद्युम्न सिंहका संहार करते देखी जा सकती हैं ।

“धर्मविमुख हिन्दुओंको इसप्रकार देवी-देवताओंके चित्रोंका अनादर कर क्या देवकृपा प्राप्त होगी ?, स्वयं विचार करें । एवं मुख्यमन्त्री इसका त्वरित प्रतिकारकर इसे हटवाएं, ऐसी उनसे अपेक्षा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ


स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution