अक्तूबर २३, २०१८
बिहारके उपमुख्यमन्त्री सुशील मोदीने सोमवार, २२ अक्तूबरको सैनिक विद्यालयके छात्रोंको सम्बोधित करते हुए कहा था कि प्रत्येक छात्रको दस मिनट समय निकालकर हनुमार चालीसा, गीता, रामचरितमानस अवश्य पढना चाहिए । उनकेद्वारा दिए यह परामर्श विपक्षको रास नहीं आ रह है । ‘आरजेडी’के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारीने मोदीके वक्तव्यपर कहा है कि मोदी, अमित शाह और गिरिराज सिंह जैसे भाजपा नेताओंके कार्यको देखकर लगता है कि स्वयं इनलोगोंने गीता रामचरितमानसका पाठ नहीं किया है; क्योंकि इन नेताओंकी करनी और कथनीमें अन्तर है । वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झाने कहा है पूजा पाठ करनेकी शिक्षा बच्चोंको अपने घरसे मिल जाती है, इसके लिए परामर्शकी आवश्यकता नहीं है ।
साथ ही उन्होंने कहा कि सुशील मोदीको यदि बच्चोंको परामर्श देना ही था तो भाईचारा, देश प्रेमका देते ! आपको बता दें कि सोमवारको सुशील मोदीने गोपालगंज सैनिक विद्यालयके छात्रोंके साथ मुलाकात की थी और बच्चोंको १० मिनटका समय निकालकर हनुमान चालीसा, गीता, रामचरितमानस पढनेका परामर्श दिया था ।
“धर्म ही राष्ट्रप्रेमकी नींव है, धर्मविहीन बालक न ही प्रेम कर सकता है, न ही राष्ट्र निर्माण; अतः प्रत्येक बालकको धर्मकी शिक्षा आवश्यक है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply