अक्तूबर २४, २०१८
श्रीनगरके नौगांव क्षेत्रमें बुधवार, २४ अक्तूबरकी प्रातः सुरक्षा बलोंके साथ हुई भिडन्तमें (मुठभेडमें) दो आतंकी मारे गए ! पुलिसने यह जानकारी दी । क्षेत्रमें कुछ आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनाके आधारपर सुरक्षा बलोंने घेराबंदी और अन्वेषण अभियान आरम्भ किया था । आतंकियोंने सुरक्षा बलोंपर गोलीबारी की, जिसके पश्चात् आरम्भ हुई मुठभेडमें दो आतंकी मारे गए ।
पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि स्थानीय लोगोंसे कहा गया है कि जब तक क्षेत्रको पूर्ण रूपसे स्पष्ट नहीं कर दिया जाए, तब तक वे मुठभेड स्थलकी ओर नहीं जाएं । पुलिसने बताया कि इस मुठभेडमें कोई बडी हानि नहीं हुई है । आतंकियोके पास विस्फोटक मिला है ! पुलिसने समूचे प्रकरणकी जांच आरम्भ कर दी है ।
अधिकारियोंने नगरमें चलभाष जालस्थल सेवा बंद कर दी है और सावधानीके रूपमें शैक्षणिक संस्थानोंको भी बंद कर दिया है ।
“सेनाकी कार्यवाही व अदम्य साहससे स्पष्ट है कि जिहादियोंका पूर्ण सफाया निश्चित है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply