प्रकाश अम्बेडकरके विषतुल्य अराजक बोल, ‘वंदे मातरम’ गाने वाले देश विरोधी !


अक्तूबर २४, २०१८

बी. आर. अम्बेडकरके पोते और भारिप बहुजन महासंघके अध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकरने ‘वंदे मातरम’को लेकर विष तुल्य वक्तव्य दिया है । अम्बेडकरने कहा है कि जो लोग ‘वंदे मातरम’ गाते हैं, वो राष्ट्र विरोधीसे कम नहीं हैं !

महाराष्ट्रके परभनीमें समाचार वाहिनियोंको सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब देशमें पहलेसे ही राष्ट्रगान (जन-गण-मन) है तो वंदे मातरमकी (राष्ट्रगीत) क्या आवश्यकता है ?

उन्‍होंने कहा, “जन गण मन राष्‍ट्रगान है, न कि वंदे मातरम ! जब आधिकारिक राष्‍ट्रगान है तो किसी दूसरी चीजकी क्‍या आवश्यकता ?”

प्रकाश अम्बेडकरने कहा कि आप राष्‍ट्रगानमें विश्‍वास क्यों नहीं रखते ? साथ ही अम्बेडकरने ये भी कहा कि राष्ट्रगान गाने वाले लोग राष्ट्रवादी कहलाते हैं, लेकिन यदि कोई ‘वंदे मातरम’ नहीं गाता है तो वह गद्दार कैसे हो सकता है ? उन्होंने पूछा कि वंदे मातरम न गानेपर देश विरोधीका प्रमाण पत्र देने वाले ये कौन लोग हैं ? अम्बेडकरके इस वक्तव्यको उस विवादसे जोडकर देखा जा रहा है, जिसमें ये बात सामने आती रहती है कि देशके अल्पसंख्यक समुदायको वंदे मातरम गानेसे विरोध है !
“निधर्मी लोकतन्त्रमें हिन्दुओंको दलित और भिन्न समूहोंमें विभाजित कर लडवाने वाले ऐसे विधर्मी नेता अपनी कुर्सीके अतिरिक्त क्या कभी राष्ट्रके शुभचिन्तक हो सकते हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution