अक्तूबर २५, २०१८
भावनगर जनपदके महुवामें चार लोगोंने मंगलवार, २३ अक्तूबरको रात्रिको छुरे व पाइपसे प्राणघातक आक्रमण कर ‘विश्व हिन्दू परिषद’के अध्यक्षकी हत्या कर दी ! सूत्रोंके अनुसार महुवामें गांधीबागके समीप बैठे विहिपके अध्यक्ष जयेश किशन गुजरिया व मित्र महेशपर मोटरसाइकिलसे आए बापुडी, असलम, इमरान व एक अज्ञात व्यक्तिने सिरपर छुरे व पाइपसे आक्रमण किया और भाग गए ! दोनोंको महुवाके पश्चात् भावनगरके निजी चिकित्सालयमें प्रविष्ट करवाया, यहां जयेशकी मृत्यु हो गई ! उसके मित्र महेशकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है । जयेशकी मृत्युकी सूचना मिलनेपर जिला पुलिस अधीक्षक पी.एल. माल स्वयं चिकित्सालयमें पहुंचे ।
जानकारीके अनुसार मृतक जयेश गुजरिया (कोली) व आरोपियोंके मध्य नवरात्रमें कहासुनी हुई थी, इसी कारण हत्याका प्रकटीकरण (खुलासा) हुआ है । मृतकके पिता किशन लक्ष्मण गुजरियाने बापुडी, असलम, इमरान व एक अज्ञात व्यक्तिके विरुद्ध महुवा पुलिस थानेमें प्रकरण प्रविष्ट करवाया है ।
“यह प्रकरण अब प्रायः सुननेको मिलता है कि धर्मान्धोंने हिन्दुओंके त्यौहारोंपर अडचन निर्माण की अथवा हिन्दू मार दिए गए ! इससे पूर्व यह हिन्दू राष्ट्र अपनी वस्तु स्थिति खो दे, जागृत होकर सत्य देखेंं और धर्मनिरपेक्षताका आडम्बर छोड धर्महितमें खडे हो !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पत्रिका
Leave a Reply