अक्तूबर २४, २०१८
बिहारके गोपालगंजमें सोमवार, २२ अक्तूबरको आयोजित महाबीरी अखाडा जुलूसमें धर्म और आस्थाके नामपर एक बार पुनः अश्लीलता परोसी गई ! यहां थावे प्रखण्ड मुख्यालयमें आयोजित महाबीरी अखाडामें डीजेपर अश्लील नृत्यका आयोजन किया गया, जिसमे दिनभर लोग नाचते रहे !
यह महाबीरी अखाडा जुलूस दिनभर गाजे बाजे और हाथी-घोडोंके साथ निकाला गया; लेकिन इसके साथ ही प्रतिबन्धित डीजेपर ‘ऑर्केस्ट्रा’का आयोजन किया गया ! यहां ट्रैक्टर ट्रालीपर विशाल मंचका निर्माण किया गया था । बडे बडे ध्वनिविस्तारकोंमें हिंदी और भोजपुरीके अश्लील गाने बज रहे थे और बार बालाएं नाच रही थीं !
महाबीरी अखाडा जुलूसमें जिला प्रशासनने किसी प्रकारके डीजे और ऑर्केस्ट्राके आयोजनपर प्रतिबन्ध लगाया हुआ है । इसके पश्चात् यहां महाबीरी अखाडामें ऐसे आयोजन अब साधारण बात हो गई है ।
“धर्माच्युत हुए हिन्दुओंमें ‘डीजे’ आदिकी कुप्रथा गत कुछ समयसे प्रचलित हुई है ! ‘देव सात्विकतामें विराजते हैं’, इतना सरलसा तथ्यका ज्ञान न रख आडम्बर करने वाले धर्मविहीन लोग क्या हिन्दू कहलाने योग्य हैंं ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply