अक्तूबर २५, २०१८
धौलपुर जनपदमें कुछ असामाजिक तत्वोंने समाजिक सौहार्द बिगाडनेका प्रयास किया है । यहां गोपीके बाग नामके स्थानपर एक देवालयमें घुसकर भगवानकी प्रतिमाएं तोडनेका प्रकरण सामने आया है ! प्रातः जब ग्रामीण देवालय पहुंचे तो खंडित प्रतिमाओंको देखकर हैरान हो गए । सूचना मिलनेपर गांव और आसपासके लोग वहां जुटने लगे । इस मध्य लोगोंमें भारी आक्रोश देखनेको मिला । बताया जा रहा है कि जब पुजारी प्रातः देवालय पहुंचे तो दृश्य देखकर अचम्भित हो गए ! भगवानकी प्रतिमाएं देवालयके आस-पास टूटी पडी थी, जबकि भगवान शिवकी प्रतिमा अपने स्थानसे ओझल (गायब) थी ।
“यदि यही आक्रोशकी शक्ति और खाली समय हिन्दू धर्मप्रसार आदिको दे तो देवी- देवताओंकी इतनी विडम्बना क्यों होगी ? धर्मान्धोंका यह दुष्कर्म क्या हमरी निष्क्रियताका परिणाम नहीं ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply