धर्मान्ध अलीका हिन्दू द्रोह, भजन गानेपर मुस्लिम युवकको हत्याकी चेतावनी दी, भयभीत होकर छोडा गांव !


अक्तूबर २८, २०१८

झारखण्डके गिरिडीहमें भजन गाना मु. शमशादको भारी पड गया । इसके पश्चात् शमशादको चेतावनी मिल रही है । इससे उसने भयभीत होकर गांव छोड दिया। गावां थानाके सामने स्थित मस्जिदके निकट शमशादका परिवार रहता है । शमशादने सावन माहमें शिवकी महिमापर आधारित धार्मिक गीत गाया था । इसपर अंजुमनके सदर असगर अली व उसके पुत्र जुनैदने चेतावनी देते हुए भविष्यमें भक्ति गीत नहीं गानेका आदेश दिया । इसके पश्चात् युवकके परिजनोंपर भी दबाव बनाया गया । आरोप है कि दोनोंने शमशादकी मां जैबुन निशांको हत्याकी चेतावनी भी दी !

भुक्तभोगीका कहना है कि दबाव बढनेपर उसके पिता भयभीत होकर इस बार मुहर्रममें अम्मीको अपने साथ पटना ले गए । युवक भी गांव छोडकर भाग गया है । एक वीडियो भेजकर उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए सुरक्षाकी मांग की है । वीडियोमें युवकका कहना है कि वह आजीवन भक्ति गीत गाना चाहता है ।


वीडियो प्रसारित होनेपर गावां अंजुमनके सदर, सचिव समेत कई लोगोंने एक संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन थानेमें दिया है । आवेदनमें लिखा है कि शमशाद वीडियोकेद्वारा झूठा आरोप लगाकर बदनाम कर रहा है । पुलिस इसकी जांच कर विधिसम्मत कार्यवाही करे । आवेदनमें सदर असगर अली, सेक्रेटरी मुस्लिम खान, मु. महताब आलम, जीशान, शमशेर खान, अब्दुल जब्बार, इमरान अंसारी, कासिम आदिके हस्ताक्षर हैं । गावांके थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमारने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञानमें आया है । चलभाषपर लडकेसे बात हुई है ।

 

“धर्मनिरपेक्षताके नामपर हिन्दू आंख बन्दकर मजारोंपर चादरें चढाते हैं और वहीं यदि कोई मुसलमान भजन गा दे तो उसकी हत्याका प्रयास किया जाता है ! तथाकथित धर्मनिरपेक्षवादी इससे कुछ बोध लेंगे, ऐसी अपेक्षा है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution