योगी बोले, यदि न्यायालय सबरीमालापर निर्णय दे सकता है, तो राम मंदिरपर भी ले


अक्तूबर २७, २०१८

उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने कहा है कि यदि न्यायालय सबरीमाला विवादपर निर्णय दे सकता है, तो राम मन्दिरपर भी देशके सर्वोच्च न्यायालयको निर्णय देना चाहिए । योगी ‘इंडिया आइडिया कॉन्क्लेव’में बात कर रहे थे । योगीने एक बार पुनः कहा कि राम जन्मभूमिका प्रकरण राजनीतिका विषय नहीं है । योगीने कहा कि ये धार्मिक भावनाओंकी बात है । योगी आदित्यनाथने सबरीमाला विवादका वर्णन करते हुए कहा, “किसीके साथ भी भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, यदि न्यायालय सबरीमालापर अपना निर्णय दे सकता है, तो हम विनती करते हैं कि राम मन्दिरपर एक निर्णय लिया ही जाना चाहिए, राम जन्मभूमिका प्रकरण राजनीतिका विषय नहीं है, ये धार्मिक भावनाओंकी बात है ।”

“राम मन्दिरपर निर्णय अवश्य होना चाहिए, परन्तु जिसप्रकार सबरीमालापर लिया निर्णय हिन्दुओंकी परम्परा व मापदण्डोंपर प्रहार था, उसीप्रकार यदि राम मन्दिरका निर्णय हुआ तो भाजपा उस स्थितिमें क्या हिन्दुओंके साथ खडी होगी ? यह प्रश्न सभी हिन्दुत्व निष्ठोंके मनमें है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ



स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution