कश्मीरमें दोहरे आक्रमणमें सेनाके शिविरपर आतंकी आक्रमणमें एसपीओको गोली मारी !


अक्तूबर २८, २०१८

कश्मीरमें सुरक्षाबलोंद्वारा आतंकियोंके विरुद्घ चलाए जा रहे अभियानसे आतंकियोंमें हडकम्प मचा हुआ है । आतंकियोंने दोहरा आक्रमण किया है । रविवार, २८ अक्तूबरको त्रालमें जहां सेनाके शिविरपर आक्रमण किया तो वहीं बडगाममें एसपीओको गोली मार दी !

शनिवार और रविवारको पुलवामाके त्रालके बजवानीमें आतंकियोंने सेनाके शिविरपर आक्रमण कर दिया । हालांकि, इसमें किसीके हताहत होनेकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है । वहीं, कश्‍मीरके बडगाम जनपदमें आतंकियोंद्वारा की गई गोलीबारीमें विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) चोटिल हो गए ।

दूसरी ओर बारामूलामें रविवार, २८ अक्तूबरको प्रातः सेनाकी २२ आरआर, विशेष अभियान दल (एसओजी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्सके (सीआरपीएफ) मिश्रित टीमने सोपोरके जलूरामें घेराबंदी और अन्वेषण चलाया जाए । यह कार्यवाही क्षेत्रमें संदिग्‍ध आतंकियोंके होनेके समाचार मिलनेके पश्चात् की गई ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution