पूर्व उपराष्ट्रपतिने राष्ट्रके विरुद्घ विष उगला, कहा कि विभाजनके लिए भारत भी उत्तरदायी !


अक्तूबर २८, २०१८

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारीने देशके विभाजनको लेकर विवादित वक्तव्य दिया है । उन्‍होंने कहा कि देशके विभाजनके लिए केवल पाकिस्तान ही उत्तरदायी नहीं था, बल्‍क‍ि हिन्दुस्तान भी था !

अंसारी दिल्‍लीमें सईद नकवीकी पुस्तक ‘बीईंग द अदर-द मुस्‍लिम इन इंडिया’के विमोचनके अवसरपर पहुंचे थे । उन्‍होंने सरदार वल्‍लभ भाई पटेलके भारतकी स्वतन्त्रताके चार दिवस पूर्व ११ अगस्‍त १९४७ को दिए भाषणके बारेमें वर्णन करते हुए ये बात बताई कि लोगोंको इस विश्वासमें अधिक प्रसन्नता होती है कि उस पार रहने वाले लोग (पाकिस्‍तानी) या ब्र‍िटिश भारतके विभाजनके लिए उत्तरदायी हैं । कोई ये नहीं मानना चाहता कि भारत या भारतीय इसके लिए समान उत्तरदायी हैं ! सरदार पटेलने कहा था कि उन्‍होंने यह महत्वपूर्ण पग काफी विचार-विमर्शके पश्चात् उठाया है । अंसारीके अनुसार, सरदार पटेलने आगे बताया था कि विभाजनको लेकर उनके आरम्भिक विरोधके पश्चात् वे इस बातको मान गए थे कि भारतको संगठित रखनेके लिए इसे विभाजित करना ही होगा ।


“अंसारीजीके प्रायः विष उगलते राष्ट्र विरुद्ध वक्तव्योंसे स्पष्ट होता है कि धर्मान्धका मुख्य धर्म राष्ट्र न होकर, उसका पन्थ ही है ! क्या ऐसे पाकिस्तान परस्तको राष्ट्रमें रहनेका अधिकार होना चाहिए, स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution