नवम्बर १, २०१८
बडगाममें गुरुवार, १ नवम्बरको प्रातः आरम्भ हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियोंके मध्य मुठभेडमें सुरक्षाबलोंने २ आतंकियोंको ढेर कर दिया है ! मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं ! जानकारीके अनुसार बडगामके जागू अरिजल क्षेत्रमें सुरक्षाबलोंको आतंकवादियोंके छिपे होनेकी सूचना मिली थी, जिसके पश्चात् सुरक्षाबलोंने वहां घेराबंदी कर अन्वेषण अभियान चलाया । आतंकियोंने स्वयंको घिरता देख गोलीबारी आरम्भ कर दी, जिसके पश्चात् दोनों ओर से मुठभेड आरम्भ हो गई ।
बता दें कि, एक दिवस पूर्व दक्षिणी कश्मीरके पुलवामा जनपदके त्रालमें सुरक्षाबलोंने ‘जैश-ए- मोहम्मद’के स्नाइपर सहित तीन आतंकियोंको मुठभेडमें मार गिराया था । मारे गए स्नाइपरको ‘जैश ए मोहम्मद’के मुखिया मौलाना मसूद अजहरका भतीजा बताया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है । सूत्रोंके अनुसार मारा गया आतंकी उस्मान हैदर जैश चीफके बडे भाईका पुत्र है ।
इस आतंकीके चित्र भी सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर प्रसारित हो रहे हैं, लेकिन सेना और सुरक्षाबलोंने इसकी पुष्टि नहीं की है । सुरक्षाबलोंने दो शवोंको प्राप्त कर लिया था, परन्तु तीसरे आतंकीका शव मलबेमें दबे होनेकी संभावना प्रकट की गई थी । सुरक्षाबलोंने उस मकानको विस्फोटसे उडा दिया, जिसमें आतंकी छिपे थे । मुठभेड स्थलसे एम-४ कारबाइन और ए के-४७ प्राप्त की गई थी !
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply