नवम्बर १, २०१८
उत्तरी कश्मीरके हंदवाडाके पोहरूपथमें नाका दलपर आक्रमणके पश्चात् वीरवार, १ नवम्बरकी रात्रि सुरक्षा बलोंने मुठभेडमें एक आतंकीको मार गिराया ! सामाजिक प्रसार माध्यमपर आए चित्रके अनुसार मारा गया आतंकी ‘तहरीक उल मुजाहिदीन’का बारामुला जनपद अधिकारीका नसीर अहमद तेली था, जो तीन अक्तूबरको संगठनमें सम्मिलित हुआ था । हिंसाकी आशंकामें पूरे क्षेत्रमें प्रतिबन्ध लगा दिए गए हैं ।
बता दें कि घाटीमें वीरवारको ‘तहरीक उल मुजाहिदीन’के जिला अधिकारी सहित तीन आतंकी मारे गए, इनमें दो लश्करके आतंकी थे । तीनों स्थानीय थे ! मुठभेडमें एक सैनिक भी चोटिल हुआ है, जिसे चिकित्साके लिए चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है ।
मुठभेडके बारेमें पुलिसका कहना है कि कुलगामके खानसाहिब क्षेत्रके जागू गांवमें आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनापर सुरक्षा बलोंने अन्वेषण अभियान चलाया । घेरा कडा होता देख मकानमें छिपे आतंकियोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी और भाग निकलनेका प्रयास किया । कार्यवाहीमें दो आतंकी मारे गए । इनका अभिज्ञान बडगाम जनपदके अरिजालके मुख्तार अहमद खान व पुलवामाके पांपोरके मोहम्मद अमीन मीरके रूपमें हुआ है । दोनों सुरक्षा प्रतिष्ठानोंपर आक्रमणके कई प्रकरणमें सम्मिलित रहे हैं ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply