‘आईएसआई’के कहनेपर हिन्दू नेताओंको मारने आया खालिस्तानी आतंकी बन्दी बनाया गया !


नवम्बर २, २०१८

पंजाबकी पटियाला पुलिसने दिवालीपर भीड वाले स्थानोंपर आक्रमण और हिन्दू नेताओंको लक्ष्य बनाकर मारनेकी तैयारी कर रहे, ‘खालिस्तान गदर फोर्स’के आतंकी शबनम दीप सिंहको बन्दी बनाया है । पुलिसके अनुसार गिरफ्तार आतंकवादी ‘आईएसआई’के लिए भी कार्य कर रहा था । आतंकीसे पुलिसको एक बन्दूक, हैंड ग्रेनेड, एक मोटरसाइकिल और खालिस्तान गदर फोर्सके लिखित-पत्र (लेटर पैड) मिले हैं !

आतंकी शबनम दीप सिंह स्यंको ‘सिख फॉर जस्टिस’का समर्थक बताता है । पुलिस पूछताछमें ज्ञात हुआ है कि वह पाकिस्तानके गुप्तचर अधिकारी जावेद वजीर खानके सम्पर्कमें था । पुलिसको धोखा देनेके लिए ये आतंकी कई नामोंका प्रयोग करता था । शबनमदीप सिंह (मनिंदर लहरिया, शेरू, दीप, बिल्ला) आदि नामोंसे जाने जाने वाला यह व्यक्ति पंजाबके समानाके दफ्तरीवाला बरार गांवका रहने वाला है ।


शबनम दीप सिंहके विरुद्घ राजस्थानमें एक आपराधिक प्रकरण प्रविष्ट है और वह अभी जमानतपर बाहर था । वह जरनैल सिंह भिंडरावालेका समर्थक भी है ! इस व्यक्तिने अपने फेसबुक पेजमें भिंडरावालेका चित्र लगा रखा था, यहां इसने अपना नाम लाहोरिया जट्ट गिल रखा था ।

पुलिसकी पूछताछमें सामने आया है कि शबनम दीप सिंह और दूसरे कई और खालिस्तान समर्थकोंने कुछ माह पूर्व पंजाबमें शराबके ठेकों और श्रमिकोंकी झोपडियोंमें आग लगाई थी और उसके पश्चात् उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजा था ।

पुलिस सूत्रोंके अनुसार पाकिस्तानमें बैठा खालिस्तान समर्थक निहाल सिंह उसके सम्पर्कमें था और उसने उसे एक मोटरसाइकिल और चलभाष क्रय करनेके लिए पैसा भी उपलब्ध करवाया था । पुलिसका दावा है कि शबनम दीप सिंहको हिंदू नेताओंको मारनेके लिए कहा गया था !

“माता-पिताद्वारा धर्मशिक्षण न मिलनेके कारण युवा आतंकियोंद्वारा भ्रमित किए जाते हैं और उनसे सर्व अनुचित कृत्य करवाते हैं ।  यदि सर्व संस्कार व धर्म जागृति बालपनसे ही सिखाई जाए तो ऐसे मनमें विष लिए पाकिस्तान संचालित आतंकी पैदा होंगें क्या ? इससे ही धर्मशिक्षणकी आवश्यकताका बोध होता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution