‘शारदा’ विश्वविद्यालयसे लापता कश्मीरी छात्र आतंकी संगठन ‘आइएसजेके’में सम्मिलित !


नवम्बर ३, २०१८

गत छह दिवसोंसे लापता ‘शारदा’ विश्वविद्यालयके छात्र एहतेशाम बिलालका समाचार सामाजिक प्रसार माध्यमके (सोशल मीडियाके) माध्यमसे सामने आया है । सामाजिक प्रसार माध्यमपर चित्रमें वह एसाल्ट राइफल लिए ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर’ संगठनके आतंकीके रूपमें दिख रहा है । इसके साथ ही उसका एक ध्वनि सन्देश भी प्रसारित हुआ है । इन दोनोंकी जांचमें सुरक्षा विभाग जुटे हुए हैं ।

उल्लेखनीय है कि एहतेशाम बिलाल श्रीनगरके खानयारका निवासी है और वह उत्तर प्रदेशके ग्रेटर नोएडामें शारदा विश्वविद्यालयका छात्र है । वह २८ अक्तूबरको दिल्लीमें रहस्यमय परिस्थितिमें लापता हो गया था । गुरूवारको श्रीनगरकी प्रेस कॉलोनीमें एहतिशामके पिता बिलाल अहमद सोफीके साथ-साथ उनके परिजन एकत्र हुए और छात्रकी लापता होनेपर ढूंढनेकी मांगपर प्रदर्शन भी किया था ।

एहतिशामके पिताने बताया कि २८ अक्तूबरको उनकी एहतेशामसे बात हुई थी । उसने कहा था कि वह दिल्ली घूमनेके लिए आया है । पिताके अनुसार एहतेशामसे जब उन्होंने पूछा कि वह कहां-कहां गया, तो उसने बताया कि वह उनको विश्वविद्यालय पहुंच कर चित्र भेजेगा । लगभग ६ बजे फिर एहतेशामको चलभाषपर वार्ता करनेका प्रयास किया, लेकिन उसका चलभाष बन्द आया और तबसे उसका कोई भी समाचार नहीं है ।

 

“कश्मीरमें युवा छात्रोंको आतंकके मार्गपर क्या बिना उनकी बुद्धिको भ्रष्ट किए ले जाना सम्भव है, इससे ही भारतके साथ एक सुनियोजित छद्म युद्ध आतंकवादी कर रहे हैं यह ज्ञात होता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution