मस्जिदकी मीनार आवश्यकतासे अधिक ऊंची बनानेपर तोडनेको लेकर दो सम्प्रदाय आमने-सामने, स्थिति तनावपूर्ण !


नवम्बर ६, २०१८

बुलन्दशहरमें एक मस्जिदकी मीनार बनाए जानेको लेकर दो सम्प्रदाय के बीच विवाद हो गया । बताया जा रहा है कि मस्जिदकी मीनारकी ऊंचाई ३५ फीट रखनेका दावा किया गया था, लेकिन इस मीनारको ८० फीट ऊंचा बना दिया गया ! जब हिन्दुवादी संगठनके कार्यकर्ताओंको ज्ञात हुआ तो वे श्रमिकोंको लेकर मस्जिदकी मीनारको तोडनेके लिए चढ गए ! सूचना मिलते ही अधिकारी ५ थानोंके पुलिस बलके साथ वहां पहुंचे और क्रोधित लोगोंको दीवाली पश्चात् प्रकरणका निस्तारण करनेकी बात कहते हुए शान्त कराया । भारी संख्यामें पुलिस बल तैनात है और क्षेत्रमें तनावपूर्ण शान्ति बनी हुई है ।

यह प्रकरण जहांगीराबादके अमरगढ क्षेत्रका है । जहां मस्जिदकी ८० फीट ऊंची मीनार बनानेको लेकर हिन्दुवादी संगठनके कार्यकर्ताओं और महिलाओंने जमकर हंगामा किया । बताया जा रहा है कि अमरगढमें बन रही मस्जिदकी मीनारकी ऊंचाई अमरगढके मंदिरकी चोटीसे भी ऊंची है, जो हिन्दुवादी संगठनके कार्यकर्ताओंको असहनीय है । सोमवार, ५ नवम्बरको ३५ फीटसे ऊपरके भागको गिरानेके लिए हिन्दुवादी संगठनोंके कार्यकर्ता श्रमिक लेकर पहुंच गए । उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदकी मीनार ग्राम समाजकी भूमिपर बन रही है । मस्जिदके मोहतमीमने ३५ फीट ऊंची मीनार बनाए जानेका वचन दिया था, लेकिन इसके पश्चात् भी ८० फीट ऊंची मीनार बनाई गई है । इसको लेकर हिन्दुवादी संगठनोंके कार्यकर्ताओंने जमकर हंगामा किया और श्रमिकोंके साथ मीनार तोडनेके लिए चढ गए । इसी मध्य पहुंचे पुलिस अधिकारियोंने हिन्दुवादी संगठनके कार्यकर्ताओंको जैसे-तैसे शान्त कराया और दीवाली पश्चात् प्रकरणके निस्तारण करनेका आश्वासन दिया ।

 

स्रोत : पत्रिका



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution