जोधपुरमें विवाहके तुरन्त बाद ओझल (गायब) हुआ पति, कागदपर लिख कर पत्नीको दिया ‘तीन तलाक’ !


नवम्बर ८, २०१८

प्रधानमन्त्री मोदीद्वारा तीन तलाकपर अध्यादेश लाए जानेके पश्चात् भी देशभरमें तीन तलाककी घटनाओंपर रोक नहीं लगा है । हाल हीमें जोधपुरके चांदना भाकर क्षेत्रसे भी ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है । चांदना भाकर क्षेत्रमें देवी रोडपर रहने वाली रोहिनाका निकाह ४ जुलाईको हुआ था । निकाहके दूसरे ही दिवस पति एकाएक घरसे ओझल (गायब) हो गया ! घरवालोंसे पूछनेपर उन्होंने कहा कि वो ओझल (गायब) हो गया है और लडकेके घरवालोंकी ओरसे पुलिस थाना उदयमंदिरमें लडकेके लिए प्राथमिकी भी प्रविष्ट की गई थी, घटनाके कुछ दिवस पश्चात् ही पीडित लडकीके परिवारके पास एक पत्र आया, जिसमे लडकेने अपनी पत्नीको पत्रपर ‘तलाक तलाक तलाक’ लिख दिया ! साथ ही उसने तीन बार तलाक तलाक लिखकर पत्नीसे वैवाहिक सम्बन्ध तोड दिए !

एकाएक इसप्रकारसे तलाकके लिखित-पत्र मिलनेके पश्चखत् परिवार भी अचम्भित हो गया । पीडित परिवारको प्रकरण समझ में नहीं आया, जिसके पश्चात् पीडित परिवारने न्यायालयसे न्यायकी प्रार्थना की । पुलिस थाना प्रताप नगरने उसके पति, सास-ससुर शेर मोहम्मद शाह हुसैन बडे ससुर और सासके विरुद्घ मुस्लिम महिला अध्यादेश २०१८ के अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर जांच आरम्भ की है ।

इस प्रकरणपर पीडिताने उसके पति शहजादको घरवालोंद्वारा भगाने और गायब करनेका आरोप लगाया है ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution