नवम्बर ४, २०१८
धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करना राजधानी लखनऊकी सुनीताको (साहिना खान) भारी पड गया ! पति सलमान खानने उसे न तो कभी पत्नीका स्थान दिया, न ही समाजमें आदर ! विवाहके १२ वर्ष पश्चात् उसने दूसरे विवाहके लिए सुनीताको एक आठ माहकी पुत्री और गर्भवती शिशुके साथ छोड दिया । रविवार, ४ नवम्बरको सुनीताने महिला थानेमें परिवाद प्रविष्ट करते हुए अपनी १२ वर्षोंके जीवनकी वेदना बताई ।
सुनीताने बताया कि २००६ में उसने किराना व्यवसायी सलमानसे प्रेम विवाह किया था । इसके लिए न केवल उसने घर छोडा, बल्कि अपना धर्म भी परिवर्तित किया, लेकिन विवाहके पश्चात् सलमानने अपना रंग दिखाना आरम्भ कर दिया !
सलमान उसे अपने घर ले जानेके स्थानपर अकबरी गेट स्थित एक सदनिकामें (फ्लैटमें) ले गया और वहीं रखा ! कुछ वर्षों तक तो सब ठीक रहा, इस मध्य दोनोंको एक पुत्री भी हुई । कुछ दिवस पश्चात् सलमानका व्यवहार परिवर्तित हो गया । २०१५ में उसने एक अन्य महिलासे विवाह कर दूसरे सदनिकामें (फ्लैटमें) रखा और इसी मध्य तीसरा विवाह भी किया । सलमानकी इन कृत्योंसे परेशान सुनीताने २०१५ में उत्पीडनका प्रकरण प्रविष्ट करवाया । जिसके पश्चात् सलमानने सुनीतापर सन्धिका दबाव बनाया और साथ रहनेको राजी हो गया । इस मध्य वह पुनः उसके सदनिकापर (फ्लैटपर) आने लगा ।
२०१८ में सुनीता एक बार पुनः गर्भवती हुई । इसके पश्चात् सलमानने उसके साथ फिर मारपीट आरम्भ कर दी । सलमानके कृत्योंसे परेशान होकर रविवारको सुनीताने महिला थानेमें परिवाद देकर न्यायकी विनती की है ।
“पशुओं समान कृत्य करने वाले धर्मान्धपर आंख बन्द कर विश्वास कर विवाह करने वाली हिन्दू महिलाएं, क्या अपनी परिस्थितिके लिए स्वयं उत्तरदायी नहीं है ? हिन्दू समाजमें माता-पिता द्वारा की जाने वाली धर्मकी उपेक्षाका परिणाम सन्तानोंको भोगना पडता है । यदि सन्तानें धर्माभिमानी होंगी तो ऐसे कृत्य क्यों करेंगी ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply