पुलवामामें सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य मुठभेडमें २ आतंकी ढेर !


नवम्बर १०, २०१८

दक्षिण कश्मीरके पुलवामाके तिकेन गावंमें आतंकवादियों और सुरक्षाबलोंके मध्य शनिवार, १० नवम्बरको प्रातः मुठभेड हुई । मुठभेडके समय सुरक्षाबलोंने दो आतंकवादियोंको ढेर कर दिया है । मारे गए आतंकियोंका अभिज्ञान हो गया है । मारे गए दोनों आतंकी पुलवामाके ही रहने वाले हैं ।

पुलिसने बताया कि मारे गए आतंकियोंका अभिज्ञान लियाकत मुनीर वानी पुत्र मुनीर अहमद वानी, निवासी बेलो डारगुंड और वाजिद अल इस्लाम, पुत्र मुजफ्फर अहमद वानी, निवासी बभारा, पुलवामाके रूपमें हुआ है । दोनों आतंकी आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीनसे जुडे थे । मारे गए दोनों आतंकवादी कई आतंकी आक्रमण और नागरिकोंपर अत्याचार करनेके प्रकरणमें वांछित थे ।

आतंकवादियोंके छिपे होनेकी सूचनापर सीआरपीएफकी बटालियन १८२,१८३ एसओजी पुलवामा और ५५ राष्ट्रीय राइफल्सने संयुक्त रूपसे शनिवार, ११ नवम्बरको प्रातः लगभग ७.४० बजे अन्वेषण अभियान चलाया । जिसके मध्य २ आतंकियोंको सुरक्षाबलोंने घेर लिया । आतंकियोंने स्वयंको घिरता देख गोलीबारी आरम्भ कर दी । जिसके पश्चात् कार्यवाही करते हुए सुरक्षाबलोंने मुठभेडके समय दोनों आतंकीको मार गिराया ।
इनके पाससे एक इंसास राइफल्स, एक ७.६२ मिमी असाल्ट राइफल और विस्फोटक सामग्री मिली है । अभियान समाप्त हो गया है और सुरक्षाबलोंके सैनिक वापस लौट गए हैं । यद्यपि मारे गए आतंकी किस संगठनसे जुडे थे, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है । पुलिसने स्थानीय लोगोंसे मुठभेड वाले क्षेत्रमें नहीं जानेका अनुरोध किया है । पुलिसका कहना है कि, मुठभेड वाले क्षेत्रमें विस्फोटक सामाग्री हो सकती है, जो लोगोंके लिए भयावह सिद्ध होगा; इसलिए लोगोंसे अनुरोध है कि जब तक क्षेत्रसे विस्फोटक सामाग्रीको पूर्ण रूपसे स्वच्छ नहीं कर लिया जाता है, नागरिक पुलिसको सहयोग करें और उस क्षेत्रकी ओर न जाएं ।

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution