नवम्बर १२, २०१८
जम्मू-कश्मीरके पुंछ जनपदके मेंधर उपमण्डलमें (तहसीलमें) पाकिस्तानकी ओरसे सोमवार, १२ नवम्बरको एक बार पुनः दुष्कृत्य देखनेको मिला, जब पाकिस्तानने संघर्षविरामका उल्लंघन कर सीमापर गोलीबारी की ! इस गोलीबारीमें स्नाइपर शॉटसे सेनाका एक सैनिक हुतात्मा हो गया, जबकि एक चोटिल है । इस माह यह पाकिस्तानका चौथा स्नाइपर आक्रमण है, जिसमें कि अब तक पांच सैनिक हुतात्मा हो चुके हैं !
मेंधर (जम्मू-कश्मीर) उपमण्डलमें पाकद्वारा संघर्षविरामका उल्लंघन सोमवार शाम लगहग ५.१० बजे किया गया ।
पलांवाला क्षेत्रमें भिन्न-भिन्न स्थानोंपर शनिवार, १० नवम्बरको संघर्षविरामका उल्लंघन किया गया, जिसमें स्नाइपर शॉट से एक सैनिक हुतात्मा, जबकि दूसरा गंभीर रूपसे चोटिल हो गया था । इसके अतिरिक्त सुंदरबनीके माला क्षेत्रमें पाकिस्तानी गोलाबारीमें दो सैनिक चोटिल हो गए । हुतात्माका अभिज्ञान आठ जैकलाईके वरुण कटलके रूपमें हुआ है । वह सांबा जनपदके राजपुरा उपमण्डलके (तहसीलके) मावा गांवका रहने वाला था । चोटिल १८ जैक राइफलके नायक सुलेंद्र थापाकी चिकित्सा अखनूरके सैन्य चिकित्सालयमें चल रहा है ।
शनिवार प्रातः लगभग साढे नौ बजे पलांवाला क्षेत्र स्थित भारतीय नत्थू टिब्बा पोस्टपर तैनात १८ जैक राइफलका सैनिक पाकिस्तानी स्नाइपर शॉटसे चोटिल हो गया था । उसे वायुयानकेद्वारा अखनूरके सैन्य चिकित्सालय पहुंचाया गया । पाकिस्तानी स्नाइपरकी दूसरी घटना सीमारेखापर ही पलांवाला क्षेत्रके केरी क्षेत्रमें प्रातः ११ बजे हुई । शुक्रवारको भी इसी क्षेत्रमें स्नाइपर शॉटसे पोर्टर दीपक कुमारकी मृत्यु हो गई थी ।
पाकिस्तानने गत दिवसोंमें स्नाइपर आक्रमण तीव्र किए हैं ! गत आठ वर्षोंमें पाकिस्तानकी ओरसे संघर्षविराम उल्लंघनकी घटनाएं इस वर्ष सबसे अधिक हुई हैं । प्रथम सात माहमें १४३५ घटनाएं संघर्षविराम उल्लंघनकी हुईं, जिसमें ५२ की मृत्यु तथा २३२ लोग चोटिल हो गए ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply