नवम्बर ११, २०१८
ब्रिटेनकी राजधानी लन्दनके विल्सडनमें स्थित ‘श्री स्वामीनारायण मंदिर’में शुक्रवार, ९ अक्तूबरको प्रातः चोरी हो गई ! चोरी हुए सामानमें भगवान श्रीकृष्णकी तीन प्रतिमाएं भी सम्मिलित हैं ! ये तीनों प्रतिमाएं लगभग ५० वर्ष प्राचीन हैं । देवालय समितिके अध्यक्ष कुर्जीभाई केराईने बताया कि श्री स्वामीनारायण देवालयमें दीवाली उत्सवके कुछ घंटे पश्चात् ही चोरी हुई । ये तीनों १९७५ में देवालयकी स्थापनाके समयसे यहां थीं और इनके साथ भक्तोंकी आस्था जुडी हुई है । शुक्रवार प्रातः लगभग ९ नवम्बरको ०१.५० बजे पुलिसको चोरीकी सूचना दी गई । देवालयमें श्रीकृष्णकी प्रतिमाओंके अतिरिक्त पैसा और अन्य सामानकी भी चोरी हुई है ! स्थानीय पुलिसने इस सम्बन्धमें छानबीन तो आरम्भ कर दी है, लेकिन अभी तक कोई बन्दी नहीं बनाया गया है । देवालय प्रशासनका कहना है कि हरी कृष्णकी प्रतिमाएं पीतलकी थीं, ऐसा सम्भव है कि चोर पीतलको स्वर्ण समझकर प्रतिमाएं चुराकर भाग गए हों । देवालय प्रशासनको आशा है कि सम्भवतः चोर प्रतिमाओंको वापस लौटा जाएं, क्योंकि उनकी ये प्रतिमाएं भक्तोंके लिए विपणिमें मिलने वाले मूल्यसे कहीं अधिक मूल्यवान हैं ।
लंदनमें स्वामीनारायणके कई देवालय हैं, इनमें विल्सडन लेन स्थित देवालय भी एक है, जहांपर चोरी हुई है । उत्तरी लन्दनमें ही एक और स्वामीनारायण देवालय है । यह यूरोपका सबसे बडा स्वामीनारायण देवालय है । इस देवालयने भी वक्तव्य जारी कर चोरीकी घटनापर दुःख प्रकट किया है ।
स्रोत : वन इण्डिया
Leave a Reply