नवम्बर १३, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें आतंकी पंचायत मतदानोंको प्रभावित करने और लोगोंमें भय फैलानेके उद्देश्यसे निरन्तर षडयन्त्र रचनेमें जुटे हैं । इन योजनाओंपर भारतीय सेना हर बार भारी पड रही है । अखनूर क्षेत्रमें भारतीय सेनाके जवानोंने एक आतंकीको मुठभेडके अन्तराल ढेर कर दिया और कुपवाडामें दो आतंकी जो पाकिस्तानसे भारतीय सीमामें प्रविष्ट होनेका प्रयास कर रहे थे, उन्हें भी मार गिराया ।
जम्मू-कश्मीरके अखनूर क्षेत्रमें सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य मुठभेडमें पाकिस्तानका आतंकी मंगलवार दोपहर लगभग १ बजकर ५० मिनटपर मार गिराया गया ! सुरक्षाबलोंको आतंकीके पास काफी मात्रामें विस्फोटक मिला है !
जहां अखनूरमें मुठभेडके मध्य एक आतंकीको सेनाने ढेर कर दिया वहीं, कुपवाडा जनपदके केरनमें दो आतंकी भारतीय सीमामें प्रविष्ट होनेका प्रयास कर रहे थे, उन्हें भी भारतीय सेनाने मार गिराया ! आतंकियोंपर कार्यवाहीके पश्चात् अन्वेषण अभियान तीव्र कर दिया गया है ।
अखनूरमें मारे गए आतंकीके पाससे पांच पिस्टल, दस पिस्टल मैग्जीन्स, पिस्टलकी ६० गोलियां, एक एके असॉल्ट राइफल, दो एके राइफल मैग्जीन, १५ हैंडग्रेनेड्स और आईईडी १२ फ्यूज भी मिले हैं !
बता दें कि पुंछ जनपदके अन्तर्गत आने वाले मनकोट और मेंढर के कुछ क्षेत्रोंमें पाकिस्तानकी ओरसे सोमवार, १२ नवम्बरकी शामसे ही भारी गोलाबारी की थी । इसी मध्य कार्यवाहीके समय मेंढरमें एक सैन्यकर्मी हुतात्मा हुआ, जबकि एक अन्य चोटिल बताया गया ।
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply