नवम्बर १४, २०१८
जम्मू-कश्मीरके पुलवामा जनपदसे सुरक्षा बलोंने बुधवार, १४ नवम्बरको हिजबुल मुजाहिदीनके दो आतंकवादियोंको बन्दी बनाकर उनके पाससे शस्त्र (हथियार) और विस्फोट मिले हैं । पुलिसके एक प्रवक्ताने बताया कि विश्वसनीय सूचनाके आधारपर सुरक्षा बलोंने अवंतिपुरा क्षेत्रके पंजगाममें एक अवरोधकसे (नाकेसे) उन्हें बन्दी बनाया ।
उन्होंने कहा, ”सुरक्षा बलोंने जांचके समय यूबीजीएल, हथगोला (ग्रेनेड) और गोलियां और दोष सिद्ध करने वाली अन्य सामग्री सहित उनके पाससे शस्त्र और विस्फोटक (गोला बारूद) मिला !
प्रवक्ताने बताया कि बन्दी बनाए गए आतंकवादियोंका संज्ञान जैन मोहम्मद शेख और नासिर-उल-इस्लामके रूपमें हुआ और दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीनसे जुडे हैं । वैधानिक धाराओंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply