नवम्बर १२, २०१८
मथुराके गांव चौंडरसमें त्यागी हनुमान मंदिरके महन्तकी बदमाशोंने गला घोंटकर हत्या कर दी ! उनके गलेपर निशान मिले हैं । उनका शव मंदिर परिसरके तख्तपर पडा मिला । ५० वर्षीय महंत हरिदास अलीगढ जनपदके उपमण्डल (तहसील) टप्पलके गांव मारबके रहने वाले थे ।
प्रातः मंदिर पहुंचे ग्रामीणोंको घटनाकी जानकारी हुई तो गांवमें सनसनी फैल गई । प्रकरणको लेकर ग्रामीणोंने हंगामा किया तो सीओने ग्रामीणोंको समझाकर शान्त किया । पुलिसने शवको जांचके लिए भेज दिया है ।
ग्रामीणोंके अनुसार प्रातः ग्रामीण पूजा करनेके लिए मंदिर पहुंचे तो तख्तपर महंतका शव पडा हुआ मिला ! ग्रामीणोंकी सूचनापर सीओ छाता जगदीश कालीरमन बलके साथ पहुंच गए । वहां ग्रामीणोंने हत्यारोंका अभिज्ञान करनेके लिए हंगामा किया । सीओने ग्रामीणोंको समझाया और हत्यारों तक पहुंचनेमें साक्ष्य देनेमें सहायता मांगी । उन्होंने बताया कि महंतके गलेपर निशान मिले हैं । उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है ! विवरणके आधारपर कार्यवाही की जाएगी ।
“शासन स्थान-स्थानपर प्रतिमाओंका निर्माण कर रहा है, जो एक अच्छी बात है, परन्तु प्रतिमाको विधिवत पूजने व संरक्षण करने वाले पुजारियों व महन्तोंका विधर्मियोंसे संरक्षण अति आवयक है, शासन इसे भी समझे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply