नवम्बर १७, २०१८
मुंबईमें २६ नवम्बर २००८ को आतंकी आक्रमणकारी अजमल कसाबका उत्तर प्रदेशके औराया जनपदमें निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया ! बिधूना उपमण्डलके लापरवाह अधिकारियोंने इस दुर्दात आतंकीका चित्र लगाकर किए गए आवेदनपर निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया ! प्रकरण सामने आनेके पश्चात एसडीएमने प्रमाण-पत्र निरस्त करनेके आदेशके साथ ही लेखपालसे उत्तर मांगा है ।
गत २१ अक्टूबरको किसी अज्ञात व्यक्तिने कसाबका चित्र लगाकर आवेदन कर दिया, जिसपर लेखपालका विवरण लगनेके पश्चात एसडीएमने निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया । आवेदनमें कसाबके पिताके स्थानपर मो. आमिर व मांके स्थान पर मुमताज बेगम लिखा हुआ है ।
एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमारने समूचे प्रकरणकी जांच करवाई, और लेखपालको सूचित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है ।
“शासकीय चाकरी करने वालोंकी लापरवाहीका यह कोई प्रथम प्रकरण नहीं है । निधर्मी लोकतन्त्र व लालची अधिकारियोंने मिलकर देशको ऐसी स्थितिमें ला दिया है । शासन त्वरित सम्बन्धित अधिकारियोंपर कार्यवाही कर उनका निष्कासन करें, अन्यथा ऐसे अधिकारियोंके रहनेपर कोई भी बडी घटना कभी भी हो सकती है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply