निरीश्वरवादी जावेद अख्तरने कहा, अयोध्या क्या, पूरे विश्वमें कहीं भी कोई धार्मिक स्थल न हो !


नवम्बर १९, २०१८

‘साहित्य आजतक २०१८’में अन्तिम दिवस गीतकार जावेद अख्तरने कहा, “मैं अधर्मी आदमी हूं । मैं तो अयोध्या क्या, विश्वमें कहीं कोई धार्मिक स्थान न हो तो मैं बहुत प्रसन्न हो जाऊं । मुझे धार्मिक स्थानोंमें कोई रूचि ही नहीं, चाहे मंदिर हो, मस्ज‍िद हो या गिरिजाघर हो ! जावेद अख्तरने कहा कि मुझपर प्रहार चारों ओरसे नहीं, दो ओरसे होता है, शेष दो मेरी ओर हैं ।”

नगरोंके नाम परिवर्तनके प्रश्नपर जावेद अख्तरने कहा, “अब किसी प्रकार तो नगरोंको ‘स्मार्ट’ बनाया जाए, नाम ही परिवर्तन करो । महत्वपूर्ण बात यह है, जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है कि इस देशमें कमसे कम १००-१५० नूतन नगर बनने चाहिए ।”

“सूरदास, मीराबाई, जनाबाई, तानसेन, रायदास आदि महाकवियोंने सनातन धर्मके बलपर अपने गायनसे समूचे विश्वको अपने समक्ष झुकाया । वस्तुतः कला स्वयं ही प्रेम व धर्मको जागृत करते हैं, परन्तु कुछ पैसोंके लिए आजके नट-नटीके लिए गाने वाले तथाकथित गीतकार क्या धर्मका मोल जान पाएंगे ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution