नवम्बर १९, २०१८
राजस्थानमें ७ दिसम्बरको विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । मतदानको लेकर कांग्रेसने उम्मीदवारोंकी तृतीय और अन्तिम सूचि जारी कर दी है । बीकानेर पश्चिमसे डॉ. बीडी कल्लाको कांग्रेसने अपना उम्मीदवार घोषित किया है । अब बीडी कल्लाका एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें यह दिख रहा है कि एक सभाके मध्य मंचसे एक नेता ‘भारत माताकी जय’का नारा लगाते हैं । नारा पूरा होनेसे पूर्व ही बीडी कल्ला उसे रोक देते हैं और फिर एकाएक नारा परिवर्तित हो जाता है ! ‘भारत माताकी जय’के स्थानपर ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अहमद पटेल जिंदाबाद और अशोक गहलोत जिंदाबाद’के नारे लगाने लगते हैं ! यह वीडियो सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर प्रसारित हो रहा है ।
दिल्ली भाजपाके प्रवक्ता तेजेंदर पाल बग्गाने इस वीडियोको साझा करते हुए लिखा है, “कांग्रेस नेता और पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. बीडी कल्ला मुस्लिम क्षेत्रमें अपने दलके नेताको ‘भारत माताकी जय’का उद्घोष करनेसे रोक देते हैं । कहते हैं कि आप ऐसा उद्घोष लगाएंगे तो हम मुस्लिम वोट खो देंगे । वे अपने नेताको सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अहमद पटेल जिंदाबादका नारा लगानेको कहते हैं !”
“निरीश्वरवादी, भारतके प्रति मातृत्वकी भावनासे रहित, भ्रष्टाचारकी जनक व पोषक कांग्रेस व इसके नेताओंसे कुछ अन्य आशा की जा सकती है क्या ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply