नवम्बर १९, २०१८
‘एआईएआईएम’के प्रमुख असदुदीन ओवैसी कांग्रेस और भाजपा दोनोंको पसंद नहीं करते हैं, लेकिन वो चाहते हैं कि २०१९ के मतदानमें नरेंद्र मोदीकी पराजय हो ! एक कार्यक्रममें ओवैसीने यह बात कही । उन्होंने मोदीपर तंज कसते हुए कहा कि देख लेना उच्चतम न्यायालयके निर्णयके विरुद्घ आपने लोकसभामें जो एससी-एसटी विधेयक कांग्रेसके सहयोगसे पास कराया है, वो आपके लिए ‘शाहबानो केस’ जैसा सिद्ध होगा ।
ऐसा इसलिए कि केन्द्र सरकार प्रत्येक प्रकरणमें उस दिशामें आगे बढ रही है, जो देशके लोगोंके लिए बुरे दिन लाने वाले सिद्ध होंगे । ओवैसी एक कार्यक्रममें देशके परिवर्तित राजनीति स्थिति और दलोंकी रणनीतिपर बोल रहे थे ।
एक प्रश्नके उत्तरमें असदुद्दीन ओवैसीने कहा कि मोदी सरकारका एससी-एसटी विधेयक लाना शाहबानो प्रकरण जैसा है । कल जो लोकसभामें हुआ, वो आपके लिए शाहबानोकी भांति है ।
ओवैसी इतना बोलनेके पश्चात भी नहीं रुके । उन्होंने आगे कहा कि सत्य यह है कि मैं कांग्रेसके विरुद्घ हूं । उसे विजयी नहीं चाहता, लेकिन मेरी विवशता है कि मैं नरेंद्र मोदीकी पराजय देखना चाहता हूं !
स्रोत : इण्डिया दस्तक
Leave a Reply