पहले बहुओंको दिलाया तीन तलाक, अब ‘हलाला’ करना चाहता है धर्मान्ध ससुर !


नवम्बर २१, २०१८

उत्तर प्रदेशके बुलंदशहर नगरमें तीन तलाकका विचित्र प्रकरण सामने आया है । जहां दो सगी बहनोंको उनके ससुराल वालोंने तलाक देकर घरसे निकाल दिया ! अब दोनों लडकियोंपर ससुरके साथ हलाला करनेका दबाव बनाया जा रहा है । पीडित पक्षने इसको लेकर पुलिससे परिवाद की है ।

यह लज्जित करनेका प्रकरण बुलंदशहरके अकबरपुर गांवका है, जहां रहने वाले एक व्यक्तिने अपनी दो पुत्रियोंका निकाह धमैडा क्षेत्रमें रहने वाले दो सगे भाइयोंके साथ किया था । कुछ दिवस तो सबकुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन फिर दोनों विवाहिताओंके साथ उनका ससुर छेडछाड करने लगा ।

वो अपनी दोनों बहुओंपर अनुचित दृष्टि रखता था । एक बार उसने अपनी बहुओंके साथ दुष्कर्म करनेका प्रयास भी किया, लेकिन वो असफल हो गया  । इसके पश्चात उसने उन दोनोंकी शिकायत अपने पुत्रोंसे की । दोनों आपा खो बैठे और अपनी पत्नियोंको जमकर पीटा !

यह इतनेपर भी शान्त नहीं हुआ । ससुरने ऐसा षडयन्त्र किया कि उसके पुत्रोंने अपनी पत्नियोंको घरसे ही निकाल दिया । लडकियोंने विनती की,लेकिन ससुराल वालोंने एक न सुनी ! दोनों बहनें किसी प्रकारसे अपने मायके पहुंची और आप बीती सुनाई ।

लडकियोंके परिजनोंने उनके ससुराल वालोंसे सम्पर्क साधा और लडकियोंको वापस बुलानेकी विनती की । तब लडके वालोंने तीन तलाकका कहकर लडकी पक्षको हलालाके लिए कहा और दोनों बहनोंको उनके ससुरके साथ हलाला करनेका दबाव बनाने लगे !

इस बातसे परेशान होकर लडकियोंके परिजनोंने पुलिसको बताया कि गत २० अक्तूबरको दोनों दामादोंने उनकी पुत्रियोंको तलाक दे दिया था । अब वे उनकी पुत्रियोंसे पुनः निकाह करनेके लिए तो मान गए, लेकिन वे लडकियोंपर अपने पिताके साथ हलाला करनेका दबाव बना रहे हैं !

लडकियोंने इस बातसे स्पष्ट मना कर दिया है । दोनों लडकियां अपने मायकेमें ही रह रही हैं । पुलिस अब इस प्रकरणमें जांचके पश्चखत कार्यवाहीकी तैयारी कर रही है ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution