नवम्बर २१, २०१८
उत्तर प्रदेशके मेरठमें एक अचम्भित कर देने वाला प्रकरण सामने आया है, जहां एक निजी चिकित्सालयके औषधयोजक (कम्पाउंडर) अनवरने नशेका टीका (इंजेक्शन) देकर एक रुग्ण महिलासे दुष्कर्म किया ! पुलिसने आरोपीको बन्दी बना लिया है ।
एसपी सिटी रणविजय सिंहने बताया कि पीडिताकी चिकित्सिय जांच कराकर आरोपी रिजवानको बन्दी बना लिया गया है । पुलिस प्रकरणकी जांच कर रही है । साथ ही सीसीटीवीकी भी जांच की जा रही है । चिकित्सालयमें हुई इस घटनाने वहांकी सुक्षा व्यवस्थापर प्रश्नचिह्न लगा दिया है ।
स्रोत : एबीपी न्यूज
Leave a Reply