वर्ल्ड हेरिटेज वीकः जर्जर अवस्थामें देशकी धरोहरें, एएसआइका सम्पूर्ण ध्यान शौचालय बनाने पर !


नवम्बर २२, २०१८

धरोहरके संरक्षणके लिए महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभा रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षणमें नूतन संस्कृति देखनेको मिल रही है । अब स्मारकोंमें संरक्षणपर कम और पर्यटकोंको सुविधाएं उपलब्ध करानेपर अधिक ध्यान है । संरक्षणका कार्य बहुत अल्प हो गया है । अब स्मारकोंमें फर्श बनानेसे लेकर शौचालयोंको संवारनेपर अधिक ध्यान है । स्मारकोंके संरक्षणके लिए लडाई लड रहे अधिवक्ता लखविंदर सिंह कहते हैं कि स्मारकोंमें पर्यटकोंको सुविधाएं उपलब्ध कराना अनुचित नहीं है,  परन्तु संरक्षण कार्यपर भी ध्यान दिया जाना चाहिए । वहीं इस बारेमें एएसआइके प्रवक्ता डॉ. डी. एन.डिमरी कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि संरक्षण कार्य रोक दिया गया है । जहां आवश्यकता है संरक्षणका काम भी कराया जा रहा है ।

धरोहरके संरक्षणको लेकर उदासीनताकी बात करें तो दिल्लीमें १२०० स्मारकोंमें से १७४ ही एएसआइके पास संरक्षित हैं, जबकि २५० को दिल्ली सरकारने संरक्षित करनेकी तैयारी आरम्भ की है । जबकि ७७६ ऐसे स्मारक हैं जिसकी सुध कोई नहीं ले रहा ! इनमेंसे कई हवेलियां भी पुरातात्विक धरोहरकी सूचीमें हैं, परन्तु इन्हें तोडनेका प्रकरण जारी है ।

एएसआइका लाल किलामें पूरा ध्यान संग्रहालय बनानेपर है । इसके अतिरिक्त रिक्त मैदानोंमें पार्क बनाए गए हैं । शौचालय बनाए जा रहे हैं, परन्तु मुख्य निर्माणपर ध्यान नहीं है । दिल्ली गेटसे घुसनेपर दाहिनी ओर १० मीटर चलनेपर भवनका स्थिति बुरी है ।

मथुरा रोड स्थित राष्ट्रीय महत्वके स्मारक शेरशाह सूरी गेटपर पांच वर्षोंसे एएसआइका ताला लगा हुआ है । इसके ठीक सामने पुराना किलामें व्यवस्थाएं करनेपर कोट्यावधि रूपयोंकी योजनापर कार्य किया गया है, परन्तु इसका संरक्षण नहीं करा सका है ।

महरौली स्थित लालकोटकी भित्त कहनेके लिए एएसआइके पास संरक्षित है, परन्तु भित्त अभी तक भूमिमें ही दबी है । संजय वनके दूसरे भागमें स्थित इसका कुछ भाग दिखता भी है ।

विक्रामजीत सिंह रूपरायने (हेरिटेज एक्टिविस्ट) कहा कि एएसआइकी अनदेखीसे स्मारकोंपर अवैध अधिकार हुए हैं । सरकारको चाहिए कि ऐसे प्रकरणको गंभीरतासे लिया जाए ।

 

“प्राकृतिक संसाधन, वन, पर्वत, नदियां, मूल धर्म और प्राचीन धरोहर; क्या कुछ ऐसा है जिसे हम तथाकथित आधुनिक व विकासशील नागरिक व शासकगण संरक्षित कर पाए हैंं ? नहीं, क्योंकि हमारा धर्म, संस्कार व मूल्य इतने गिर चूके हैं कि हमारा पूर्ण ध्यान येन-केन प्रकारसे केवल माया अर्जित करनेमें हैं ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution